Ghaziabad

गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, मामूली विवाद में छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

570 0

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) के मुराद नगर में छोटे भाई ने शराब के नशे में अपने ही बड़े भाई को गाली दी और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। बड़े भाई का खून इस कदर खौला की गुस्से में आकर अपने छोटे भाई को डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के मुताबिक, मुराद नगर में दो भाई के बीच विवाद हुआ और भाई ने ही भाई की जान ले ली। छोटा भाई सुभाष शराब पीकर घर पहुंचा तो अपने बड़े भाई अरविंद को गाली देने लगा, जिससे दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने सुभाष के सिर पर जोर से डंडा मारा, जिससे वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, इसके बाद बड़ा भाई मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने सुभाष को पास के ही अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे गाजियाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

भारत में ‘मंकीपॉक्स’ की एंट्री, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

Related Post

CM Yogi

पीएम के नेतृत्व में सुरक्षा, समृद्धि व सुशासन को मिला जनता-जनार्दन का आशीर्वादः सीएम योगी

Posted by - November 23, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा-महायुति गठबंधन को मिली जीत पर…
Operation Bhediya

ऑपरेशन भेड़िया पर सीएम की नजर, बहराइच पहुंच पीड़ितों से मिले वन मंत्री

Posted by - August 28, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बहराइच में ऑपरेशन भेड़िया (Operation Bhediya) पर नजर बनाए हुए हैं। उनके निर्देश…