Rekha

रेखा बोलीं- प्यार का इंतजार तो है, लेकिन नाम लेने की इजाजत नहीं, देखें VIDEO

1717 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) का जादू आज भी पुराने दौर जैसा कायम है। रेखा बड़े पर्दे के बाद अब छोटे पर्दे पर लोगों को दिल धड़काने आ रही हैं। ऐसी खबरें हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

बता दें कि टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ से रेखा के एक प्रोमो में रेखा दिखाई दी, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि वह टीवी नें डेब्यू करने जा रही है, लेकिन सच्चाई ये कि वह सिर्फ इस शो के प्रमोशन कर रही हैं। प्रोमो वीडियो में रेखा अपने ही डीवा अंदाज में दिखाई दे रही हैं, एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

 

View this post on Instagram

 

#breaking Rekha’big televison debut and major comeback. First on @viralbhayani Gorgeous Veteran Actress Rekha spells magic on the small screen. Here’s an exclusive video of the Diva mesmerizing the audiences with her timeless charm for the upcoming TV show ‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ on Star Plus! Wondering what will be her role in the show? Let’s wait and watch #StarPlus #GhumHaiKisikeyPyaarMeiin #Rekha #viralbhayani @viralbhayani 📽 @starplus

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

शेयर बाजार हाल : सेंसेक्स 629 अंक तो निफ्टी 169 अंक उछला

स्टार प्लस ने हाल ही में शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें रेखा अपना पॉपुलर गाना- ‘गुम है किसी के प्यार में दिल सुबह-शाम’ गुनगुना रही है। इसके बाद रेखा कहती हैं- ‘आप लोग ये सोच रहे होंगे न कि मैं यह गाना स्टार प्लस पर क्यों गुनगुना रही हूं। बता दें कि ये गीत मेरे दिल के बहुत करीब है। इसमें कहीं एक कसक छुपी हुई है, जहां प्यार का इजहार तो है, लेकिन उसका नाम लेने की इजाजत नहीं है।

प्रोमो में रेखा आगे कहती हैं कि जब दिल किसी के प्यार में सुबह शाम गुम रहे तो मोहब्बत इबादत बन जाती है। इस गीत ने विराट की प्रेम कहानी को जन्म दिया है, जहां फर्ज की राह चलते उसने अपने प्यार की कुर्बानी दे दी है। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ स्टार प्लस पर 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

Related Post

अक्षय कुमार को स्टार बनाया है उनके डेडिकेशन ने निहारिका रायज़ादा

Posted by - July 1, 2019 0
टैलेंटेड अभिनेत्री निहारिका रायजादा, जो अपनी अपकमिंग फिल्म “सूर्यवंशी” में अक्षय कुमार के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने…
अभिनेता प्रकाश राज

कन्हैया के चुनाव लड़ने से चौकीदार की सेना क्यों तड़प रही है – अभिनेता प्रकाश राज

Posted by - April 26, 2019 0
बेगूसराय। कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय से चुनाव मैदान में हैं और BJP के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह से टक्कर…
वर्जिन भास्कर

‘वर्जिन भास्कर’ का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों को एक अनदेखा व अनोखा कांसेप्ट देखने को मिलेगा

Posted by - November 12, 2019 0
मुंबई। ज़ी 5 और ऑल्ट बालाजी ने अपने शो ‘वर्जिन भास्कर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। शो मेकर्स का…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : 18वां वार्षिक इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस स्थगित

Posted by - March 13, 2020 0
नई दिल्ली। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) को कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण स्थगित कर दिया गया…
Dharmendra

फिल्मों से दूर फार्म हाउस पर यूं जिंदगी जी रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र, देखें -Video

Posted by - October 2, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके जरिए फैंस के…