CM Dhami

सरुताल बुग्याल को पर्यटक स्थल बनाने की मांग, मुख्यमंत्री काे ज्ञापन सौंपा

227 0

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे शनिवार को क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट कर सरनोल सुतड़ी-सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम पर करने की भी अपील की।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्ष 2011 में तत्कालीन सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने इस स्थल को पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक काेई ठाेस कार्रवाई नहीं की गई है। सरनोल से सुतड़ी होते हुए सरुताल बुग्याल के बीच पुष्प वाटिका और बुग्याल क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यदि इसे पर्यटक स्थल घोषित किया जाता है, ताे यामुनाघाटी और रवाई क्षेत्र के लोगों के लिए यह रोजगार का महत्वपूर्ण स्राेत बन सकता है। उन्हाेंने इस घोषणा के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय स्वीकृति की मांग की है।

इसके अतिरिक्त राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम अमर शहीद वीर बलिदानी श्रवण सिंह चौहान के नाम पर किये जाने की मांग पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सकारात्मक अश्वासन दिया।

कंकर कंकर शंकर का अद्भुत नजारा, कदम-कदम पर बह रही धर्म-अध्यात्म की गंगा

इस मौके पर जगमोहन सिंह राणा, बलवीर सिंह राणा, सरदार रावत, तरवीन राणा, अवतार रावत, धनवीर रावत, राजेंद्र सेमवाल, जबर सिंह चौहान, सोबेंद्र सिंह चौहान, कमला जुड़ियाल, कपूर राणा, प्यार चंद राणा, सरदार चौहान, विमल चौहान चैन सिंह महर आदि लोग उपस्थित थे ।

Related Post

Sadhus, or Hindu holy men, take a dip in the Ganges river during

हरिद्वार कुंभ में उमड़ी भीड़, कोरोना नियमों का उल्लंघन, कई साधु कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Posted by - April 12, 2021 0
नई दिल्ली। हरिद्वार महाकुंभ (Haridwar Kumbh) में आज दूसरा शाही स्नान हो रहा है। इस शाही स्नान में तमाम अखाड़ों…
एयर इंडिया

एयर इंडिया की 100 फीसदी हिस्सेदारी के लिए बोली लगा सकते हैं NRI

Posted by - March 4, 2020 0
नई दिल्ली। एयर इंडिया की प्रस्तावित रणनीतिक बिक्री के मामले में केंद्र सरकार ने इसमें हिस्सेदारी खरीदने की शर्तों में…
mukesh ambani house Antilia

मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध गाड़ी मामले में jaish ul hind ने ली जिम्मेदारी

Posted by - February 28, 2021 0
मुंबई। मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया के बाहर संदिग्ध गाड़ी मिलने के बाद जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच जुटी है।…