टेस्ट और हेल्थ का संगम हैं रेड वेलवेट बॉल्स, जानें बनाने का तरीका

241 0

नाश्ते में कुछ पौष्टिक बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चुकंदर से बने रेड वेलवेट बॉल्स (Red Velvet Ball) की रेसिपी। यह स्वाद और सेहत का संगम हैं जो हीमोग्लोबिन और ब्लड फ्लो को बढ़ाने का काम करेगी। बच्चे और बड़े दोनों के लिए यह अच्छी हैं जिसे 20 से 30 मिनट में तैयार किया जा सकता हैं। पौष्टिक ब्रेकफास्ट के तौर पर यह एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

रेड वेलवेट बॉल्स (Red Velvet Ball) बनाने की सामग्री

– 250 ग्राम कटा हुआ चुकंदर
– 1/2 कप घी
– 1 बड़ा चम्मच जायफल पाउडर
– 250 ग्राम कटी हुई, कद्दूकस की हुई गाजर
– 1/4 कप नारियल
– 100 ग्राम मिक्स ड्राई फ्रूट्स
– 1/4 कप दूध
– 300 ग्राम चीनी
– 1 बड़ा चम्मच हरी इलायची

रेड वेलवेट बॉल्स (Red Velvet Ball) बनाने की विधि

एक पैन लें और उसमें 1 चम्मच घी डालें। फिर इसमें सारे मेवे को 5 मिनट तक भून कर निकाल लें। उसी कड़ाही में थोड़ा और घी डालें और कद्दूकस की हुई चुकंदर और गाजर डालकर धीमी आंच पर (नरम होने तक) भून लें। इसके नरम होने के बाद इसमें चीनी डालकर अच्छे से भून लीजिए। चीनी के पिघलने पर इसमें तले हुए मेवे डाल दीजिए और 1/4 कप दूध डाल दीजिए।

एक बार जब सारा मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए, तो इसमें इलायची पाउडर के साथ ताजा कटा हुआ नारियल डालें और पूरी तरह से ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें। मिश्रण का एक छोटा सा हिस्सा लें और उसके गोले/लड्डू बना लें। इस तरह के और गोले बनाने के लिए प्रक्रिया को दोहराएं। मध्यम आंच पर एक पैन रखें और उसमें थोड़ा सा घी गर्म करें। इन बॉल्स को इस पर डालें और पैन फ्राई करें। केचप या अपनी पसंद के किसी अन्य डिप के साथ परोसें।

Related Post

फाइबर से भरपूर काले चने में छिपे हैं कई स्वास्थ्य लाभ

Posted by - November 13, 2020 0
हेल्थ डेस्क.    काले चने आपकी स्वास्थ्य के मद्देनजर बहुत लाभदायक होते है. इनमे भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन्स, फॉस्फोरस,…

भूलकर भी दूसरों के साथ शेयर न करें ये चीजें, नही तो बन सकती हैं बदकिस्मती का कारण

Posted by - May 31, 2019 0
डेस्क। अगर दूसरों से चीजें मांगकर इस्तेमाल करना आपकी आदत में शुमार है। तो अपनी ये आदत तुंरत बदल डालिए।…
CM Yogi

यूपी में कोरोना की नई गाइडलाइन : बिना अनुमति के नहीं होगा कोई कार्यक्रम

Posted by - March 23, 2021 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अब सार्वजनिक कार्यक्रम व जुलूस बिना पूर्व अनुमति के नहीं होंगे। वहीं, सरकार ने स्पष्ट…