akhilesh yadav

लाल टोपी भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी : अखिलेश

494 0

समाजवादी पार्टी   की लाल टोपी को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश की सियासत गर्म हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा पर करारा हमला करते हुए लाल टोपी वालों को उत्तर प्रदेश के लिए  खतरे की घंटी  बताया। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पलटवार करते हुए कहा कि यही लाल टोपी भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

प्रधानमंत्री ने गोरखपुर में एम्स, उर्वरक कारखाने और आईसीएमआर के क्षेत्रीय केंद्र का लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में सपा पर जोरदार हमला किया।

उन्होंने कहा कि लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए। घोटालों के लिए, अपनी तिजोरी भरने के लिए, अवैध कब्जों के लिए, माफियाओं को खुली छूट देने के लिए। लाल टोपी वालों को सरकार बनानी है आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए, उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए। इसलिए याद रखिये कि लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं। यानी खतरे की घंटी हैं।

इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर पलटवार किया और कहा कि यही लाल टोपी भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

अखिलेश ने ट्वीट किया कि भाजपा के लिए  रेड एलर्ट  है महंगाई का, बेरोजÞगारी-बेकारी का, किसान-मजÞदूर की बदहाली का, हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का, बर्बाद शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य का और  लाल टोपी  का क्योंकि वो ही इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने इसी ट्वीट में कहा कि लाल का इंकÞलाब होगा। बाइस (वर्ष 2022) में बदलाव होगा।

Related Post

Yogi Cabinet gives green signal to SOP-2025 of GCC Policy-2024

Cabinet: जीसीसी नीति-2024 की एसओपी-2025 को योगी कैबिनेट की हरी झंडी

Posted by - January 6, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक (Yogi Cabinet Meeting) में उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC)…
CM Bhajan lal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में की नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात

Posted by - June 8, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने दिल्ली में राजस्थान से लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात की।…
CM Yogi

विद्यालयों में सुविधाओं के साथ ही कार्यक्रमों की प्रगति परखेगी योगी सरकार

Posted by - July 1, 2023 0
लखनऊ। ग्रीष्मकालीन अवकाश के स्कूल खुलने से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) तैयारियों में जुट गयी है। सरकार ने…
amit shah and cm yogi visited akshayvat

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी ने किया अक्षयवट का दर्शन

Posted by - January 27, 2025 0
महाकुम्भनगर। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भनगर में अक्षयवट का दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री…