Assistant Grade

सहायक ग्रेड-3 के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

498 0

जगदलपुर: विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जिले के विभिन्न विभागों में (तृतीय श्रेणी सहायक ग्रेड-3) (Assistant Grade) के लिए भर्ती किया जाना है। जिसके संबंध में पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की कुल-114 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची वर्गवार प्रकाशित कर दावा आपत्ति 27 जून में दोपहर 2 बजे तक जिला कार्यालय जगदलपुर वित्त शाखा के कक्ष क्रमांक-28 में आहूत किया गया था।

नियत तिथि तक प्राप्त कुल 11 अभ्यर्थियों द्वारा दावा प्रस्तुत किए गए। दावा आपत्ति का निराकरण संबंधित कार्यवाही विवरण, चयन सूची, प्रतिक्षा सूची बस्तर जिले के वेबसाइट bastar.gov.in में व जिला कार्यालय जगदलपुर के नोटिस बोर्ड में उपलब्ध है।

आगामी 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांग वर्ग अनुसूचित जनजाति अस्थि बाधित वर्ग हेतु आरक्षित रखा गया था, परन्तु उक्त वर्ग का पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने पर उक्त पद पर भर्ती की कार्यवाही नहीं की गई है। अतः शासन के निर्देशानुसार दिव्यांग अस्थि बाधित का पद रिक्त होने की दशा में 01 पद को आगामी भर्ती वर्ष के लिए अग्रणीय किया जाएगा।

Related Post

Scholarship

समावेशी विकास की दिशा में योगी सरकार का सशक्त कदम, अल्पसंख्यक समुदाय के 2.39 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार ने समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के…
Kerala

केरल में छात्रों के साथ बड़ा खेल, प्रश्न पत्र के बजाय बाट दी उत्तर कुंजी

Posted by - April 27, 2022 0
तिरुवनन्तपुरम: केरल विश्वविद्यालय (Kerala University) में फरवरी में बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स (BSc Electronics) के चौथे सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा बिना…