TGT PGT

TGT PGT Recruitment 2021: यूपी में 15198 TGT, PGT शिक्षकों की भर्ती

770 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी, पीजीटी शिक्षकों (PGT Teachers) की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। टीजीटी में गणित के लिए सबसे अधिक 1989 सीटें हैं जबकि पीजीटी में सबसे अधिक हिंदी में 410 सीटें हैं।
उत्तर प्रदेश में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों (PGT Teachers)  के 15198 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू हो गए हैं. इस बार के नोटिफिकेशन में पदों की संख्या सहित कई बड़े बदलाव किए गए हैं। जीव विज्ञान विषय के शिक्षक का पद जोड़ा गया है। जबकि टीजीटी शिक्षकों पदों की संख्या घटा दी गई है। इसके अलावा आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यर्थियों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण भी दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश का माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड करीब चार दशक बाद शिक्षकों की इतनी बड़ी भर्ती कर रहा है। जानकारों के अनुसार, अपनी स्थापना के बाद पहली बार चयन बोर्ड इतने बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। इससे पहले 2016 में टीजीटी के 7950 और पीजीटी (PGT Teachers) के 1344 कुल 9294 पदों पर भर्ती शुरू हुई थी। हालांकि अंतिम चयन परिणाम जारी होने तक यह संख्या और कम हो गई थी।

टीजीटी शिक्षकों की विषय के अनुसार वैकेंसी

कुल वैकेंसी- पुरुष- 11195, महिला- 1408
हिंदी – पुरुष- 1742, महिला- 214
गणित- पुरुष- 1822, महिला- 167
गृह विज्ञान- पुरुष- 611, महिला- 160
उर्दू- पुरुष- 65, महिला- 12
अंग्रेजी- पुरुष- 1587, महिला- 196
कला- पुरुष- 710, महिला- 103
सामाजिक विज्ञान- पुरुष- 1392, महिला- 186
सिलाई- पुरुष- 19, महिला- 04
संस्कृत- पुरुष- 938, महिला- 97
विज्ञान- पुरुष- 792, महिला- 106
जीव विज्ञान- पुरुष- 693, महिला- 42
कॉमर्स- पुरुष- 127, महिला- 08
कृषि विज्ञान- पुरुष- 184, महिला- 01
शारीरिक शिक्षा- पुरुष- 497, महिला- 48
संगीत वादन- पुरुष- 06, महिला-14
संगीत गायन- पुरुष- 10, महिला- 50

पीजीटी शिक्षकों की विषय के अनुसार वैकेंसी

कुल पद- पुरुष- 2281, महिला- 314

हिंदी- पुरुष- 363, महिला- 47
गणित- पुरुष- 98, महिला- 01
गृह विज्ञान- पुरुष- 02, महिला- 11
अर्थशास्त्र- पुरुष- 143, महिला- 28
इतिहास- पुरुष- 68, महिला- 22
अंग्रेजी- पुरुष- 269, महिला- 28
कला- पुरुष- 49, महिला- 27
नागरिक शास्त्र- पुरुष- 153, महिला- 30
भूगोल- पुरुष- 250, महिला- 08
मनोविज्ञान- पुरुष- 35, महिला- 12
शिक्षा शास्त्र- पुरुष- 25, महिला- 05
समाजशास्त्र- पुरुष- 67, महिला- 11
संस्कृत- पुरुष- 232, महिला- 34
जीव विज्ञान- पुरुष- 108, महिला- 06
भौतिक विज्ञान- पुरुष- 148, महिला- 10
रसायन विज्ञान- पुरुष- 160, महिला- 11
शारीरिक शिक्षा- पुरुष- 11, महिला- 02
कॉमर्स- पुरुष- 45
कृषि- पुरुष- 38
सैन्य विज्ञान- पुरुष- 10
तर्कशास्त्र- पुरुष- 07
संगीत गायन- महिला-09
संगीत वादन- महिला- 12

साढ़े तीन महीने में भर्ती पूरी करना बड़ी चुनौती

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सामने इस भर्ती प्रक्रिया महज साढ़े तीन महीने में पूरी करने की बड़ी चुनौती है। दरअसल, संजय सिंह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2021 से पहले भर्ती पूरी करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि विधिक अड़चनों के कारण टीजीटी-पीजीटी 2020 का विज्ञापन 18 नवंबर को निरस्त हुआ था। दो दिन कम पूरे चार महीने संशोधित विज्ञापन जारी करने में लग गए। बचे हुए साढ़े तीन महीने में से एक महीने आवेदन में ही चले जाएंगे। उसके बाद ढ़ाई महीने में केंद्र निर्धारण करते हुए परीक्षा कराना और परिणाम देना कठिन काम होगा।

Related Post

CM Yogi

नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 4, 2024 0
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।…
Vacant 2002 Posts

यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के 4868 अध्यापक, मनचाहे जिले में पा सकेंगे तैनाती

Posted by - February 18, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Basic Education Council )के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के 4868 टीचरों के…
collided

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: रेलवे फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरे दंपती, मौके पर मौत

Posted by - March 18, 2021 0
सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नागल थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर…
PM Modi

पीएम मोदी ने श्रीकृष्णजन्मभूमि के किए दर्शन, सीएम योगी भी रहे मौजूद

Posted by - November 23, 2023 0
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को श्रीकृष्णजन्मभूमि का भ्रमण किया और केशवदेव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की…