Shiv Sena

क्या शिवसेना में होगी सुलह? बागी विधायकों को मनाने में जुटी पार्टी

506 0

मुंबई: महाविकास अघाड़ी सरकार चला रही शिवसेना (Shiv Sena) सबसे बड़े संकट से उलझी हुई है। पार्टी में दो-खंडो में बटने ही वाली हैं। एकनाथ शिंदे की अगुआई में विधायकों ने बगावत का झंडा बुलंद दिखाई दें रहा है। शिवसेना (Shiv Sena) सांसदों का एक दल सक्रिय हो गया है। इन सांसदों ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के बेटे श्रीकांत शिंदे के जरिए संपर्क किया है। ये भी कहा है कि कई दौर की बातचीत हो चुकी है।

गुवाहाटी में इस वक्त एकनाथ शिंदे और बागी विधायक मौजूद हैं, वहीं श्रीकांत शिंदे ने ठाणे में मोर्चा संभाला है। सोमवार को उनकी अगुआई में शिंदे समर्थकों ने ठाणे के शिवसेना मुख्यालय पर शक्ति प्रदर्शन भी किया था। अब उन्हीं के जरिए शिवसेना के सांसद शिंदे के तीखे तेवरों को शांत करने की उम्मीद लगा रहे हैं। दावा है कि पार्टी को एकजुट रखने का हवाला देते हुए श्रीकांत शिंदे से कई दौर की बातचीत हो चुकी है। शिवसेना के इस वक्त लोकसभा में 19 और राज्यसभा में 3 सांसद हैं। श्रीकांत शिंदे खुद कल्याण से सांसद हैं। ऐसे में पार्टी के 5 सांसदों का एक दल श्रीकांत के जरिए एकनाथ शिंदे को मनाने की मुहिम में जुटा हुआ है।

1 जुलाई से शुरू होगी जगन्नाथ यात्रा, जानें इतिहास…

मुंबई और ठाणे की सड़कों पर शिवसैनिकों के बीच आपसी भिड़ंत न हो, अगर शिंदे समर्थक और उद्धव समर्थक शिवसैनिक आमने-सामने आते हैं, तो पुलिस कार्रवाई करेगी और नुकसान शिवसेना का ही होगा। शिवसेना में सुलह की कोशिशों में जुटे सांसदों के इस दल को उम्मीद है कि इस काम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार मदद कर सकते हैं।

सीएम धामी ने LBS अकादमी में अमृत महोत्सव सेमिनार का किया उद्घाटन

Related Post

AK Sharma

गर्मी को देखते हुये विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनाये रखे: एके शर्मा

Posted by - June 4, 2023 0
लखनऊ/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के प्रभारी मंत्री व नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने जिलाधिकारी कक्ष में…

आंदोलनकारी किसानों को गिरफ्तार कर अपने आकाओं को खुश करने में लगे है खट्टर- बोले किसान नेता

Posted by - August 13, 2021 0
आंदोलनकारी किसानों ने हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में किसान पंचायत करने के बाद अब यूपी में भी 5 सितंबर को…