AK Sharma

भाजपा का विजय रथ आने वाले लोकसभा चुनावों की तरफ़ और तेज़ी से बढ़ रहा: एके शर्मा

456 0

लखनऊ। नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में भाजपा की सभी 17 सीटों पर जीत पर नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा यह ऐतिहासिक और प्रचण्ड जीत प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन और राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सर्वस्पर्शी, पारदर्शी व स्थिर प्रशासन की वजह से है। साथ ही भाजपा के अनगिनत देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।

उन्होंने (AK Sharma) यह भी कहा कि यह जीत हमारे नगर विकास विभाग में और नगर निकायों में काम करने वाले सभी कर्मियों की जनसेवा, मेहनत और पुरुषार्थ का परिणाम है। उसमें भी सबसे ज़्यादा श्रेय सुबह 5:00 बजे से उठकर सफ़ाई करने वाले सफ़ाई कर्मी मित्रों को जाता है।  पहली बार प्रदेश के सभी  नगर निगमों में भाजपा जीत दर्ज की है।उसी प्रकार नगरपालिका और नगर पंचायत में 2017 के चुनाव की अपेक्षा दो से ढ़ाई गुना ज़्यादा सीटों का आना बहुत ही अच्छा संकेत है। यह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारे कार्य के लिए आज वोट के स्वरूप  में जनता का आशीर्वाद मिला। इसके बल पर हम और भी अच्छा कार्य आगे करेंगे। निकाय चुनाव का आज का यह परिणाम जहां अपने प्रेरणा श्रोत नेतृत्व को समर्पित है, वहीं यह हमारे नगर निकायों में काम करने वाले सभी सफ़ाई कर्मियों को भी समर्पित है, जो सुबह पाँच बजे से उठकर सर्दी, गर्मी और बरसात देखे बिना, दिन या रात हो अनवरत, निरंतर और अहर्निश सफ़ाई कार्य करके जनता का मन जीते है।

इतना ही नहीं सफ़ाई कर्मियों की बदौलत हमारा प्रदेश पिछले साल पूरी दुनिया की प्रशंसा जीती है। फ़रवरी 2023 में G-20  और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आये हुए देश और विदेश के लोग उत्तर प्रदेश के नगरों की सफ़ाई-स्वच्छता-सुंदरता के कायल होकर गये। लोगों ने यहाँ तक कहा कि यूपी की  स्वच्छता के चलते पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ है।

सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण को मिला है जनादेश : योगी

श्री शर्मा (AK Sharma) ने यह भी कहा कि भाजपा का यह विजय रथ आने वाले लोकसभा चुनावों की तरफ़ और तेज़ी से बढ़ रहा है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश और भी ज़्यादा कमल खिलेंगे।

इस बार के निकाय चुनाव के यह परिणाम ऊपर से नीचे तक, दिल्ली-लखनऊ के डबल इंजन से निकायों तक कुशल, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन का परिणाम है।

उन्होंने यह भी कहा कि अब प्रदेश के विकास में ट्रिपल इंजन लग गया है। अब राज्य के नगरीय क्षेत्रों का और भी बेहतर और त्वरित गति से विकास होगा।

Related Post

Police Comissioner D.K.Thakur

 पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने 3 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की

Posted by - March 5, 2021 0
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त 3 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। आरोपितों…

वाराणसी में निवेशकों ने दिखायी पर्यटन क्षेत्र में दिलचस्पी, 46000 करोड़ का MOU

Posted by - January 20, 2023 0
वाराणसी। काशी के विकास का मॉडल पूरी दुनिया में जाने जाना लगा है। वाराणसी (Varanasi) में यातायात की कनेक्टिविटी, कानून…
cm yogi

गरीबों की थाली तक राशन पहुंचाने के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

Posted by - May 15, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचाने की व्यवस्थाओं को और…
CM Yogi

समाज को जोड़ने और भारत की आस्था को सम्मान देने का माध्यम बना था आकाशवाणीः मुख्यमंत्री योगी

Posted by - April 3, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लखनऊ आकाशवाणी की 88 वर्ष की यात्रा को शानदार बताया है। उन्होंने कहा…
AK Sharma

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

Posted by - May 20, 2026 0
लखनऊ/नई दिल्ली: विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री  मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित “National Review of Swachh Bharat…