टीवी स्टार काइली जेनर

इस बीमारी के चलते रिएलिटी टीवी स्टार काइली जेनर को जाना पड़ा अस्पताल

1187 0

मुंबई। रिएलिटी टीवी स्टार काइली जेनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, क्योंकि वह फ्लू के कुछ गंभीर लक्षणों के साथ जूझ रही हैं। इस एक्ट्रेस को जी मिचलाना और चक्कर आने जैसी कुछ दिक्कतें आ रही हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

बीमारी की वजह से काइली जेनर ने पेरिस फैशन वीक की यात्रा रद्द की

इस बीमारी की वजह से काइली जेनर ने पेरिस फैशन वीक की अपनी यात्रा भी रद्द कर दी है। अपनी सेहत के बारे में प्रशंसकों को अपडेट करने के लिए काइली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “हाय दोस्तों! जैसा कि आप जानते हैं कि मैं ओलिवियर के साथ अपने मेकअप कोलॉब (अनुबंध) के लॉन्च के लिए पेरिस फैशन वीक के बालमेन शो के लिए पेरिस जा रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश मैं वाकई में बीमार हूं और यात्रा कर पाने में असमर्थ हूं।

काला हिरण शिकार केस : सलमान खान को कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई 19 दिसंबर को 

काइली ने लिखा कि इस कलेक्शन को ओलिवियर के साथ तैयार करना एक सपना रहा

उन्होंने आगे लिखा कि इस शो में न जा पाने का मुझे वाकई में दुख है, लेकिन मैं जानती हूं कि मेरी शानदार टीम और मेरे दोस्त, जो इस वक्त शहर में इस इवेंट के लिए हैं, वे मुझे मेरे वहां होने का एहसास कराएंगे। काइली ने यह भी लिखा कि इस कलेक्शन को ओलिवियर के साथ तैयार करना एक सपना रहा है। यकीनन यह कलेक्शन महज रनवे के लिए नहीं है, मैं इसे इसलिए बनाया है ताकि आप भी इसे प्राप्त कर सके।

Related Post

कंगना के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

Posted by - July 14, 2021 0
कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बन रही फ़िल्म टीकू वेड्स शेरू के साथ अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का नाम जुड़ गया…
राजनाथ सिंह

जनसभा सम्बोधित करते हुए बोले राजनाथ, 2030 तक महाशक्ति ही नहीं विश्वगुरु बनेगा भारत

Posted by - April 21, 2019 0
झांसी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मेला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा जो भारत को छेड़ेगा भारत…
भारत में कोरोना रिकवरी दर

कोरोना वायरस: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 908, हुबेई में ठहराव, 17वें स्थान पर भारत

Posted by - February 10, 2020 0
वर्ल्ड न्यूज़। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए इस जानलेवा कोरोना वायरस से आए दिन मरने वालों की संख्या…

Navratri 2019: नौ दिनों में दिख जाएं सपने में ये चीजें, तो समझिए बरसने वाली है मां की कृपा

Posted by - September 24, 2019 0
लखनऊ डेस्क। नवरात्रि की शुरुआत 29 सितंबर से हो रही है। नवरात्रि में आप माता की विधिवत् पूजा-अर्चना करते हैं…