Ratri Gram Chaupal at Malsi Gram Sabha

“सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि ग्राम चौपाल में सुनी गईं समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन

138 0

गैरसैंण: “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मालसी ग्राम सभा में रात्रि ग्राम चौपाल (Ratri Gram Chaupal) का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी चमोली, संदीप तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, मालसी की ग्राम प्रधान गीता नेगी, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने चौपाल (Ratri Gram Chaupal) के दौरान पेयजल, विद्यालय भवन, खेल मैदान एवं संपर्क मार्ग सहित विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लक्ष्य गांवों का समग्र विकास है, क्योंकि गांवों की प्रगति से ही प्रदेश और देश की प्रगति संभव है। उन्होंने कहा कि सरकार डीबीटी प्रणाली के माध्यम से योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा रही है, जिससे पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो रही है। गड़िया ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे पहाड़ की चुनौतियों को समझते हुए सरकार के साथ मिलकर विकास की प्रक्रिया में सहयोग दें।

जिलाधिकारी चमोली ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र और उचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजकीय इण्टर कॉलेज के नए भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। संपर्क मार्गों पर कार्य मनरेगा, जिला पंचायत योजना एवं जिला योजना के तहत किए जाएंगे।

पेयजल समस्या के समाधान के लिए अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। जिन उपभोक्ताओं को बिना जल आपूर्ति के बिल प्राप्त हुए हैं, वे बिल निरस्त किए जाएंगे। जर्जर अवस्था में विद्यालय भवन का नवीनीकरण एवं खेल मैदान की व्यवस्था भी प्राथमिकता में रखी जाएगी।

Related Post

cm dhami

सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - August 20, 2022 0
टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कुमाल्डा एवं उसके आसपास के  आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।…
Uttarakhand Investors Summit

सीएम धामी ने की उत्तराखण्ड को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए सभी से शपथ लेने की अपील

Posted by - June 25, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उत्तराखण्ड को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए अपने संकल्प को दोहराते हुए सभी प्रदेशवासियों…
CM Vishnudev Sai

कांग्रेस को गरीबों की आह लगी, मोदी की योजनाएं हर घर तक पहुंची : विष्णु देव साय

Posted by - April 21, 2024 0
रायपुर/बसना। कांग्रेस सरकार ने 18 लाख गरीबों को आवास नहीं दिया। कई लोगों के मकान अधूरे के अधूरे रह गए।…
संजय राउत

संजय राउत बोले- हमारी आवाज दबाने के लिए राज्यसभा में शिवसेना की सीटें बदली

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यसभा में सीट बदले जाने पर बुधवार को नाराजगी जाहिर की है। इस…
RAHUL GANDHI

राहुल गांधी ने फिर उठाया कोरोना वैक्सीन का मुद्दा, बोले- भारत को जरूर मिलनी चाहिए फ्री में वैक्सीन

Posted by - April 29, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बीच टीकाकरण की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। 1 मई से कोरोना…