rape victim commits suicide in sambhal

संभल: धमकियों से परेशान रेप पीड़िता ने की आत्महत्या, 3 गिरफ्तार

803 0

संभल। जिले में रेप पीड़िता की आत्महत्या (rape victim commits suicide in sambhal ) का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। आरोप है कि पीड़िता के परिवार आरोपी के परिजन समझौता करने के लिए दबाव बना रहे थे।

जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में दलित रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक साल पहले पड़ोस के ही युवक ने युवती के साथ रेप किया था। आरोपी युवक जेल में बंद हैं। आरोप है कि आरोपी युवक के परिजन रेप पीड़िता के परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें मुख्य आरोपी दिनेश भी शामिल है। तीन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

एक साल पहले दलित युवती कॉलेज जा रही इसी दौरान गांव के ही एक युवक रामलाल ने उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना बहजोई थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राम लाल को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता अपने दिल और दिमाग से अपने साथ हुई इस घिनौनी घटना को नहीं निकाल पाई और दिन प्रति दिन वो अपना मानसिक संतुलन खोती जा रही थी। इसी बीच आरोपी के परिजन पीड़िता के परिवार पर फैसले का दबाव बना रहे थे और रेप का फैसला न करने पर पीड़ित परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़िता अपने परिवार पर फैसले का दबाव देख और ज्यादा मानसिक तनाव की शिकार होती जा रही थी. इसी के चलते उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Related Post

mayawati

मायावती एलान- अगर विधानसभा चुनाव में टिकट चाहिए तो पंचायत चुनाव में देने होंगे अच्छे परिणाम

Posted by - March 28, 2021 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी राज्य में अगले महीने होने वाले पंचायत चुनाव के साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा…
tourism

नई पर्यटन नीति को मंजूरी, प्रदेश में बनेंगे रामायण और महाभारत सर्किट

Posted by - November 16, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन (Tourism) के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में धार्मिक स्थलों…
OTS

ऊर्जा मंत्री ने अपील की है कि उपभोक्ता ओटीएस में दी जा रही छूट का लाभ उठाए

Posted by - January 16, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत उपभोक्ताओं के हितांे के दृष्टिगत…