Ranveer Singh

रणवीर सिंह ने 119 करोड़ का खरीदा फ्लैट, बनेंगे शाहरुख खान के पड़ोसी

576 0

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बांद्रा के उपनगरीय इलाके में 119 करोड़ रुपये में फ्लैट खरीदा है। देश के सबसे बड़े आवासीय अपार्टमेंट सौदों में से एक है। बता दें कि रणवीर के इस नए घर से समुद्र का नजारा दिखाई देता है।

रणवीर सिंह ने बैंडस्टैंड की एक इमारत ‘सागर रेशम’ की 16, 17, 18 और 19वीं मंजिल को खरीदा है। यह फ्लैट शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बीच है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लेनदेन के लिए सात करोड़ रुपये से अधिक की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है, जिसमें 11,266 वर्ग फुट जगह की खरीद, एक विशेष 1,300 वर्ग फुट की छत और 19 पार्किंग स्थल शामिल हैं। प्रति वर्ग फुट की कीमत लगभग एक लाख रुपये है।

ऐसी संभावना है कि यह क्वाड्रुप्लेक्स रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण का मुख्य घर होगा। बता दें कि पिछले साल इस जोड़े ने अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में एक और घर खरीदा था।

राशन कार्ड धारकों को अब फ्री में मिलेगा 3 गैस सिलेंडर

Related Post

पायल रोहतगी गिरफ्तार

पायल रोहतगी गिरफ्तार, नेहरू परिवार पर विवादित वीडियो बनाने का आरोप

Posted by - December 15, 2019 0
नई दिल्ली। मोतीलाल नेहरू परिवार पर विवादित वीडियो पोस्ट करने के मामले में बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल…

‘द फेवरेट’ को ‘बाफ्टा’ में मिले 12 नामांकन,आज होगा पुरस्कारों का ऐलान

Posted by - January 10, 2019 0
नई दिल्ली। ब्रिटिश रॉयल ड्रामा ‘द फेवरेट’ को इस साल ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार में 12 श्रेणियों में नामांकित किया…

बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड में हासिल नहीं कर पाई खास कामयाबी, शादी के बाद सोहा ने बना ली फिल्मों से दूरी

Posted by - October 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस  सोहा अली खान का जन्मदिन 4 अक्टूबर यानी आज के दिन होता है। सोहा खान ने…
शार्लीज थेरॉन

पिता की हत्या पर पहली बार बोलीं शार्लीज थेरॉन, इस वजह से मां ने मारी गोली

Posted by - December 19, 2019 0
नई दिल्ली। अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीतने वाली हॉलीबुड की मशहूर अभिनेत्री शार्लीज थेरॉन अपने पिता की हत्या…