mulayam singh

नहीं रहे उत्तर प्रदेश के कद्दावर जननेता: राम नाईक

582 0

लखनऊ। “ उत्तर प्रदेश के कद्दावर जननेता अब नहीं रहें। लम्बे समय तक उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास के रचयिता रहें मुलायम सिंह” (Mulayam Singh Yadav) , इन शब्दों में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक (Ram Naik) ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व राज्यपाल राम नाईक (Ram Naik) ने आगे कहा, “वर्ष 1996 से 2004 तक यानी लोक सभा की तीन पारी हम दोनों लोकसभा में साथ में थे। तभी उनसे मित्रता हुई। मुलायम सिंह सांसद रहे, मुख्यमंत्री रहें या और कुछ; लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता के लिए तो उनकी एक मात्र सही पहचान रही  ‘नेताजी’!

जब वर्ष 2014 में राष्ट्रपति ने मुझे उत्तर प्रदेश का राज्यपाल मनोनीत किया तब उसी दिन दूरभाष कर मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) ने मेरा उत्तर प्रदेश में स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद के काल में कई बार समाजवादी पार्टी के कई लोगों ने मुझ पर निशाणा साधा; मगर कभी भी उनमे मुलायम सिंह नहीं थे। मेरा सौभाग्य रहा कि मेरे हातों उन्हें डी।लिट्। से सम्मानित किया गया।”

मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) की आत्मा को सद्गति प्राप्त हो तथा अखिलेश व सम्पूर्ण  परिवार जनों को यह क्षति सहने की शक्ति परमात्मा प्रदान करें, ऐसी  प्रार्थना पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने की है।

Related Post

यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा : नकल पर नकेल कसने के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष तैयार

Posted by - February 16, 2020 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 18 फरवरी से शुरू हो रही है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट…
Farmer movement

किसान आंदोलन कितना उचित

Posted by - November 27, 2020 0
हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसान आंदोलित हैं। वे दिल्ली के लिए कूच कर चुके हैं। बैरिकेडिंग तोड़…
AK Sharma

एके शर्मा ने लाभार्थियों को वितरित किया आयुष्मान कार्ड, बच्चों का कराया अन्नप्रासन

Posted by - September 16, 2023 0
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  के नेतृत्व…