CM Vishnu dev Sai

राम विरोधी हैं रामगोपाल यादव : मुख्यमंत्री साय

312 0

रायपुर/बगिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज मंगलवार को अपने गृह ग्राम बगिया में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सपा नेता रामगोपाल यादव द्वारा राम मंदिर के वास्तु शास्त्र पर सवाल उठाए जाने पर सीएम साय ने कहा कि ये राम विरोधी लोग हैं, जो कुछ भी बोलते हैं। इन्होंने तो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण भी ठुकरा दिया था, तो इनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं। जबकि निमंत्रण किसी का भी हो उसे स्वीकार किया जाता है। उन्होंने कहा कि राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले आज ऐसी बातें कर रहे हैं।

लालू यादव द्वारा मुस्लिमों को आरक्षण दिये जाने की मांग पर श्री साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि लालू यादव जैसे लोगों की पार्टियां तुष्टीकरण की राजनीति करने के कारण ही अब विलुप्ति की कगार पर है।

कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता रही राधिका खेड़ा के उनके पार्टी के नेता द्वारा अपमान पर श्री साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। जो बोलते हैं ठीक उसके विपरीत ये लोग करते हैं। ये नारी सम्मान की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस में हमेशा नारियों का अपमान हुआ है। महिला को काट-काट कर तंदूर में जलाने का काम भी कांग्रेसियों ने किया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के बावजूद भी राधिका खेड़ा को अपने ही घर कांग्रेस भवन में इतना प्रताड़ित किया गया की उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके देश दुनिया के सामने कांग्रेस का जो चरित्र है, उसे उजागर किया।

भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस, इनके अधिकांश प्रधानमंत्री पर घोटाले के आरोप: सीएम साय

विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि एक मुख्यमंत्री होने के नाते प्रदेश की 75 विधानसभाओं में 100 से अधिक चुनावी कार्यक्रमों में मैं शामिल हुआ हूं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी दौरे किए, साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े नेताओं ने चुनावी सभाओं में शिरकत की। जहां जनता का अटूट विश्वास भारतीय जनता पार्टी के लिए दिखा एवं विशाल जनसैलाब उमड़ा।

इसलिए मैं कह सकता हूं कि अभी तृतीय चरण का जो लोकसभा का चुनाव हो रहा है इसकी सातों सीट सहित सभी 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। उन्होंने 4 जून को भाजपा के सीटों की संख्या 400 पार होने की भी बात कही।

Related Post

नीतीश कुमार

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को बताया जमीनी स्तर से उठा लोकप्रिय नेता

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।…
CM Vishnu dev Sai

एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

Posted by - July 15, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu dev Sai) से आज साेमवार काे उनके निवास कार्यालय में एसबीआई के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़…
IMA SCAM

IMA घोटाला : CBI ने छह लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Posted by - March 13, 2021 0
बेंगलुरु । सीबीआई ने आई मॉनेटरी एडवाईजरी (IMA) पोंजी घोटाला मामले में बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (BDA) के तत्कालीन कार्यकारी अभियंता…