Ram

राम भक्तों के लिए खुशखबरी, रामलला के दर्शन का बढ़ा समय

625 0

अयोध्या: इस साल चैत्र नवरात्रि दो अप्रैल से शुरू होने वाली है, 10 अप्रैल को रामनवमी (Ram Navami) मनायी जायेगी और 11 अप्रैल दिन रविवार को नवरात्री पूजन समाप्त होगी। रामनवमी से पहले रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर अयोध्या (Ayodhya) में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर जिला प्रशासन और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (Ram Janmbhoomi) ट्रस्ट सतर्क हो गया है। बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 3 घंटे की अवधि रामलला के दर्शन को बढ़ा दी जाएगी।

10 अप्रैल को रामनवमी के 3 दिन पहले से ही अयोध्या में भक्तो की भारी भरकम भीड़ होने की संभावना है। रामलला के मंदिर निर्माण की वजह से इस वर्ष राम जन्मोत्सव में अनुमानित श्रद्धालुओं की संख्या 15 से 20 लाख लगाई गई है। इसे ध्यान में रखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष 3 घंटे की अवधि रामलला के दर्शन को बढ़ा दी जाए।

यह भी पढ़ें : 9 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 8ठीं बार उछाल, जनता हुई बेहाल

पहले प्रथम पाली में रामलला का दर्शन सुबह 7:00 बजे शुरू होकर के पूर्वाह्न 11:00 बजे तक चलता था, इसके बाद भगवान की आरती होने के बाद भोग लगाकर मंदिर (Ram Temple)का पट भगवान के दोपहर विश्राम के लिए बंद कर दिया जाता था। इसके बाद अपराह्न 2:00 बजे पुनः राम लला की आरती होकर भगवान के पट 6:00 बजे शाम तक दर्शन के लिए खुल जाते थे। अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस ऐतिहासिक समयावधि में बदलाव किया है। अब राम लला का दर्शन सुबह 6:00 बजे शुरू होकर 11:30 बजे दिन तक चलेगा और दूसरी बेला में 2:00 बजे से शुरू होकर के देर शाम 7:30 बजे तक चलेगा।

यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई से मिलेगी राहत

Related Post

Mahakumbh

महाकुंभ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को नया स्वरूप दे रही है योगी सरकार

Posted by - September 22, 2024 0
प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ-2025 (Mahakumbh) के आयोजन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। योगी सरकार की मंशा…
CM Yogi

राष्ट्रपिता की पुण्य तिथि पर सीएम योगी ने बापू को किया नमन

Posted by - January 30, 2026 0
लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लखनऊ के जीपीओ…