Rakul Preet

रकुल प्रीत ने लिखा स्ट्रांग इज द न्यू सेक्सी, देखें वर्कआउट Video

3340 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet)  ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने एक खास कैप्शन भी दिया है। उनका मानना है कि स्ट्रांग इज द न्यू सेक्सी। रकुल ने इंस्टाग्राम पर जिम से एक नया वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह डंबेल की मदद से स्क्वैट्स करती नजर आ रही हैं।

पीपल में त्रिदेव करते हैं निवास, वैज्ञानिक दृष्टि से है महत्वपूर्ण

वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा,कि जीवन एक उतार-चढ़ाव है और इसे स्क्वैट्स कहते हैं। रकुल अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘मेडे’ में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म अजय देवगन द्वारा निर्देशित और निर्मित है। ये अजय देवगन के साथ उनकी दूसरी फिल्म है। वह हैदराबाद में दिसंबर के मध्य में ‘मेडे’ की शूटिंग शुरू करेंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

 

रकुल प्रीत सिंह  (Rakul Preet) ने 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘ गिल्ली’ से फिल्मों में एंट्री की थी। इसे बाद उन्होंने कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में उनकी एंट्री साल 2014 में आई फिल्म ‘यारियां’ से हुई थी। इसके बाद वह 2018 में आई फिल्म ‘अय्यारी’ में नजर आईं। इसके बाद रकुल की फिल्म मरजावां आई थी।

Related Post

हनी सिंह कंट्रोवर्सी: ‘कपड़े बदलते हुए कमरे में घुस गए और मुझे छुआ’, शालिनी तलवार ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

Posted by - August 5, 2021 0
हनी सिंह अपने गानों को लेकर तो फैंस के बीच सुर्खियों में बने ही रहते हैं लेकिन इन दिनों वे…

बर्थडे स्पेशल: प्रियंका से पहले कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका निक जोनास का नाम

Posted by - September 16, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। मशहूर अमेरिकन सिंगर निक जोनस 16 सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।निक और प्रियंका की…
Twinkle Khanna

ट्विंकल खन्ना ने थिएटर में देखी मां डिंपल कपाड़िया की फिल्म टेनेट, दिया यह रिएक्शन          

Posted by - September 2, 2020 0
एक्ट्रेस-राइटर ट्विंकल खन्ना हाल ही में पति अक्षय कुमार के साथ लंदन पहुंची। दरअसल, अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म की…