राखी सावंत ने खुद किया अपने ड्रामे का अंत,तोड़ी अपनी शादी

1227 0

मुंबई। नौटंकी और राखी सावंत का चोली दमन का साथ है।यही वजह है की राखी की बातों पर शायद ही किसी को विश्वास होता होगा।ऐसा ही कुछ तब साबित हुआ जब ड्रामा क्वीन ने नया ड्रामा क्रिएट किया और पहले शादी रचाने और फिर उसे तोड़ने का ढ़ोग किया।जी हाँ बिलकुल सही समझा आपने राखी जिस दीपक से शादी करने जा रही थी उसे तोड़ने का फैसला भी राखी ने खुद ही लिया। वैसे जब उन्होने अपनी शादी का ऐलान किया तो हर कोई हैरान था और शायद ये जानता भी था कि ये नौटंकी ज्यादा दिन नहीं चलने वाली औऱ हुआ भी ठीक वैसे ही। जब उन्होने अपनी शादी का ऐलान किया तो हर कोई हैरान था और शायद ये जानता भी था कि ये नौटंकी ज्यादा दिन नहीं चलने वाली औऱ हुआ भी ठीक वैसे ही।

राखी ने कहा,“मुझे माफ करना दीपक, मेरा परिवार मुझसे बहुत नाराज है। जो भी हुआ उन्हें वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। 14-15 साल से मैं फिल्म इंडस्ट्री में हूं। मैंने बहुत मेहनत की है, मैं इस तरह की कोई भी गंदी चीज नहीं करना चाहती। मैं अपने पूरे परिवार को संभाल रही हूं इसलिए मुझे यह गंदी पब्लिसिटी बिल्कुल नहीं चाहिए। जो भी हुआ उसे भूल जाओ, लोग मुझे गालियां देते हैं और गंदा-गंदा बोलते हैं। मैंने यह सब बातें कभी नहीं की है। मैं बहुत सीधी-सादी और भगवान को मानने वाली लड़की हूं। मुझे झूठ बोलना पसंद नहीं है, तुम्हारे चक्कर में आकर मैंने झूठ बोला है।”

राखी 31 दिसंबर को लॉस एंजलिस में कॉमेडियन दीपक कलाल से शादी करने वाली थी जिसका बाकायदा एक कार्ड जारी कर राखी ने एलान किया था। वैसे लोग राखी की नौटंकियों से काफी समय से वाकिफ हैं और पहले ही इसे नौटंकी करार दे चुके थे।

Related Post

sadak 2

सड़क 2 बनी सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म, मिले काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स

Posted by - August 31, 2020 0
महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म सड़क 2 को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर…
'मिसेज सीरियल किलर’ का ट्रेलर

‘मिसेज सीरियल किलर’ का ट्रेलर रिलीज, जैकलीन फर्नांडिस की खौफनाक दिखेगी अदाकारी

Posted by - April 18, 2020 0
मुंबई। नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म ‘मिजेस सीरियल किलर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में जैकलीन फर्नांडिस की दमदार…
Ananya Pandey

अनन्या पांडेय ने शेयर की बिकिनी फोटोज , फैंस जमकर कर रहे हैं कमेंट्स

Posted by - December 31, 2020 0
मुंबई। बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडेय (Ananya Pandey) सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती…