Rakesh Tikait in Nandigram

कोलकता: राकेश टिकैत आज नंदीग्राम में, बंगाल में प्रदर्शन की तैयारी

666 0

कोलकता। नंदीग्राम में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने की घटना पर टिकैत ने कहा था कि दीदी की चोट से पूरे देश को चोट लगी है।

जब सुप्रीम कोर्ट के जज बोले- पढ़ने के बाद सिर पर लगाना पड़ा बाम

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत(Rakesh Tikait in Nandigram) केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ अब बंगाल में आंदोलन छेड़ेंगे। टिकैत शनिवार को बंगाल आएंगे। वह कोलकाता व नंदीग्राम का दौरा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक टिकैत (Rakesh Tikait in Nandigram) कोलकाता में शनिवार को प्रेसवार्ता के साथ-साथ एक रैली में भी शामिल होंगे। नंदीग्राम में भी वह एक सभा को संबोधित करेंगे। वह किसानों के साथ भी बातचीत करेंगे।

गौरतलब है कि टिकैत ने पिछले दिनों कहा था कि वह बंगाल में जाकर वहां के किसानों से पूछेंगे कि उनकी धान की फसल की दर कितनी है? उन्हें अपनी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है या नहीं?

नंदीग्राम में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने की घटना पर टिकैत ने कहा था कि दीदी की चोट से पूरे देश को चोट लगी है। झांसी की रानी के समान वह अकेले लड़ रहीं हैं। टिकैत ने यह भी कहा था कि वह बंगाल में भाजपा के लिए वोट मांगने नहीं आ रहे हैं। अगर वोट की बात आएगी तो वह यही कहेंगे कि भाजपा को वोट ना दो। उसने पूरे देश को बर्बाद कर दिया है।

Related Post

मवाली है आंदोलनकारी किसान, सिर्फ बिचौलियों की मदद कर रहे- विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी

Posted by - July 22, 2021 0
किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच कृषी मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जो…
पुलिसकर्मियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

पुलिसकर्मियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

Posted by - March 15, 2021 0
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में सोमवार को मोहनलालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा सहित उपनिरीक्षको व  पुलिसकर्मियो ने कोविड 19…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने विभूति खंड स्थित 33 केवी उपकेंद्र का किया रात्रि में निरीक्षण

Posted by - May 5, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने भीषण गर्मी में लखनऊ वासियों को विद्युत…