राज्यसभा में बोली सरकार, पेगासस बेचने वाले एनएसओ ग्रुप से हमारा कोई संबंध नहीं

636 0

कोरोना संकट के बीच पेगासस जासूसी विवाद को लेकर मची सियासी रस्साकसी कम होने का नाम नहीं ले रही है, लोकसभा-राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि पेगासस स्पाईपेयर बेचने वाले एनएसओ ग्रुप टैक्नॉलोजीस से उसका कोई रिश्ता नहीं। आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी लोगों की जासूसी के दावे को खारिज कर दिया, कहा- मीडिया ने इस मुद्दे को बड़ा किया है।

वहीं विपक्ष इस बात को मानने को तैयार नहीं, उसका सवाल अभी भी ये है कि क्या इजरायल से मोदी सरकार ने पेगासस खरीदा, दूसरा सवाल है – अगर पेगासस खरीदा तो किसकी किसकी जासूसी की, क्योंकि अभी तक जो रिपोर्ट सामने आई सरकार ने उसे भी खारिज नहीं किया।

भट्ट ने इसके जवाब में कहा, ‘रक्षा मंत्रालय ने एनएसओ ग्रुप टेक्नॉलोजीज के साथ कोई लेन-देन नहीं किया है।’ सरकार का जवाब एसे समय में आया है जब विपक्ष पेगागस समेत अन्य मुद्दों को लेकर पर संसद के मॉनसून सत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस, आप, आरजेडी, डीएमके जैसे पार्टियां लगातार पेगासस जासूसी कांड  को लेकर सदन में चर्चा कराने की मांग कर रही हैं।

सिब्बल के घर पर विपक्ष की सियासी दावत

पूरा मामला सामने आने के बाद से ही कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल सरकार से सवाल कर रहे हैं क्या इस जासूसी कांड में केंद्र की कोई भूमिका है? क्या भारत सरकार का पेगासस सॉफ्टवेयर बनाने वाली इजरायली कंपनी एनएसओ से कुछ लेना-देना है? इस प्रकरण में विपक्ष इसलिए भी ज्यादा हमलावर है क्योंकि एनएसओ कंपनी का कहना है कि वह केवल सरकारों से के साथ डील करती है। वह किसी निजी पार्टी के साथ किसी भी तरह का लेन-देन नहीं करता है।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

अपना मानसिक संतुलन खो चुके है…, सीएम भजनलाल ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना

Posted by - May 6, 2025 0
वडोदरा : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने गुजरात में भाजपा सरकार द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की…

UP ब्लॉक प्रमुख चुनाव: हिंसा का नाम बदल रख दिया गया ‘मास्टरस्ट्रोक’- राहुल का योगी पर वार

Posted by - July 10, 2021 0
यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान गुरुवार को भारी अराजकता हुई थी। इस दौरान कई जगह हिंसा,…

लखनऊ में 24 से शुरू होगा रश्मिरथी पर्व, दिनकर की कृति पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

Posted by - April 18, 2026 0
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति ‘रश्मिरथी’ (Rashmirathi Festival) के हीरक जयंती वर्ष पर राजधानी लखनऊ में 24 से…
AK Sharma

छठ पर्व पर स्वच्छता और भव्यता का अनूठा संगम, नगर विकास मंत्री की निरंतर मॉनिटरिंग से दिखा प्रभाव

Posted by - October 29, 2025 0
लखनऊ: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व स्वच्छता, प्रकाश और भव्यता के साथ संपन्न…