rajnath singh

राजनाथ ने DRDO को लखनऊ में 600 बेड के दो Covid Hospital बनाने के दिये निर्देश

1284 0

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) को निर्देश दिया है कि लखनऊ में कोविड-19 के रोगियों के लिए वह 250 से 300 बिस्तरों वाले दो अस्पतालों का निर्माण करे। यह जानकारी शुक्रवार को सूत्रों ने दी।

पूर्व सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

उन्होंने बताया कि सिंह के निर्देश पर डीआरडीओ की एक टीम शुक्रवार को लखनऊ पहुंच रही है। सूत्रों ने बताया कि शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर मिशन मोड में इन अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इनमें से प्रत्येक अस्पताल में 250 से 300 बिस्तर होंगे।

भारत में एक दिन में  मिले 2,17,353 नए मामले

उत्तरप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 104 लोगों की मौत हो गई और 22,439 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 9480 हो गई जबकि कुल संक्रमित लोगों की संख्या 7,66,360 पहुंच गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए शुक्रवार को लखनऊ में एक हजार बिस्तरों वाले अस्थायी कोविड-19 अस्पताल बनाने के आदेश दिए।

 

Related Post

Rashtra Prerna Sthal

लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर म्यूजियम का निर्माण करेगी योगी सरकार,धनराशि जारी

Posted by - March 29, 2025 0
लखनऊ । योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्माणाधीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल (Rashtra Prerna Sthal) पर म्यूजिमय…
भारत में कोरोना

कोरोना प्रभावित देशों सूची में पांचवें पायदान पर भारत, 24 घंटों में 9971 नये मामले

Posted by - June 7, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामलों में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इससे भारत पिछले 48 घंटाें में विश्व…
CM Dhami

गरीब मुस्लिम वर्ग के कल्याण में होगा वक्‍फ संपत्तियों का उपयोग : धामी

Posted by - April 18, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित वक्फ कानून पर कार्यशाला के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया जब कुछ मुस्लिम…