राज बब्बर

राज बब्बर के इस बयान से रॉबर्ट वाड्रा की पार्टी में शामिल होने की अटकलें हुई तेज

1013 0

आगरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने बयान दिया है जिसमे कहा कि अगर रॉबर्ट वाड्रा राजनीति में आने चाहेंगे तो पार्टी उनके बारे में जरूर चाहेगी कि वो परिवार को हिस्सा बनें। कांग्रेस में शामिल होने से उनको कौन मना करेगा ? जिसके चलते एक बार फिर पार्टी महासचिव के पति रॉबर्ट वाड्रा की राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ें :-पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी को वाराणसी से उतारने की तैयारी ! 

आपको बता दें राज बब्बर ने प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने पर कहा कि लोग प्रियंका गांधी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जिस दिन वो चुनावी राजनीति में उतरने का फैसला करेंगी, लोग उनका स्वागत करेंगे। वो जिस सीट से लडेंगी, जीत जाएंगी।

ये भी पढ़ें :-बबुआ को लगा को लगा बड़ा झटका, बुआ ने इस सीट से उतरा उम्मीदवार 

जानकारी के मुताबिक राज बब्बर जनता को रिझाने के लिए चुनाव प्रचार में खून पसीना बहा रहे हैं। चुनाव मैदान में उनके साथ बेटा और बेटियां भी जनसंपर्क कर रही हैं। शनिवार को राज बब्बर ने डौकी, टंकी चौराहा, वाजिदपुर, मुटावई, सिकरारा, भडायना, बिचौला, आदि क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क किया।

 

Related Post

पद्म श्री से सम्मानित की जानें वाली इस महिला का लंबी बीमारी के बाद निधन

Posted by - November 8, 2019 0
नई दिल्ली। साहित्य अकादमी पुरस्कार और पद्म श्री से सम्मानित की जानें वाली नोबेल विजेता अर्थशास्त्री डॉ अमर्त्य सेन की…

आज होगी किरन के नाम के हिन्दू समाज पार्टी की बागडोर

Posted by - October 26, 2019 0
लखनऊ डेस्क। हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरन तिवारी पार्टी की बागडोर संभालेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश…

RSS नेता इंद्रेश सिद्धू, नसीरुद्दीन और आमिर खान को कहा ‘देशद्रोही’

Posted by - January 29, 2019 0
अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेता इंद्रेश कुमार ने कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू, एक्टर आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह…