रेलवे का बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

637 0

नई दिल्ली। दिवाली से पहले रेलवे ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बोनस पर फैसला हो गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि  78 दिनों के बोनस को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। रेलवे के कर्मचारियों को दशहरे के पहले ही बोनस का भुगतान होगा। आपको बता दें कि हर साल 78 दिन का वेतन बोनस के तौर पर दिया जाता है। रेलवे के करीब 11.56 लाख नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को इससे फायदा होगा।

11.56 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

सूत्रों का कहना है इस बार रेलवे के प्रति कर्मचारी को 18000 रुपये बोनस के तौर पर मिल सकते है। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुराग ठाकुर ने बताया कि बोनस आमतौर पर 72 दिन का मिलता है। लेकिन सरकार 78 दिन का बोनस दे रही है। 11.56 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कुल 1985 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Related Post

CM Dhami

CM Dhami ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

Posted by - April 8, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 25वीं…
yogi

प्रदेश में होम्योपैथ के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही योगी सरकार

Posted by - July 26, 2023 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार सभी तरह की चिकित्सा पद्धतियों को महत्व दे रही…
Keshav Maurya

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से वैश्विक स्तर पर बढ़ा भारत का मान: उपमुख्यमंत्री

Posted by - February 25, 2026 0
लखनऊ/जर्मनी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि जर्मनी प्रवास के दौरान वैश्विक निवेशकों के…
CM Yogi

Posted by - October 18, 2025 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत का एक नया अध्याय लिखा गया, जब ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड की लखनऊ…