Gutkha factory

गुटखा फैक्ट्री पर छापेमारी, व्यापारियों में मचा हड़कंप

528 0

हमीरपुर: यूपी में गुटखा फैक्ट्री (Gutkha factory) पर छापेमारी का सिलसिला आज एक बार फिर से शुरू हो गया है। हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना कसबे में एसडीएम रविन्द्र सिंह ने एक गुटखा फैक्ट्री पर छापेमारी कर गुटखा सहित रॉ मैटेरियल बरामद किया है। इस दौरान सबसे बड़ी यह बात पकड़ी गई कि, फैक्ट्री मालिक ने जो कागजात दिखाए थे उससे कई गुना अधिक माल फैक्ट्री में मिला है। इसके अलावा फैक्ट्री में बाल श्रमिक भी मिले। छापेमारी के समय फैक्ट्री संचालक दिनेश गुप्ता वहां से गायब था। इस कार्रवाई को करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया गया है, जिसके बाद से आस-पास के गुटखा व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सुमेरपुर थाना कसबे में पकड़ी गई इस फैक्ट्री की टैक्स चोरी सहित तमाम शिकायतें लगातार प्रशासन को मिल रही थीं, जिसके बाद सदर एसडीएम ने पुलिस के साथ छापेमारी कर गुटखा बनाने का रॉ मैटेरियल, तैयार किया गया माल सहित 13 मशीने बरामद की हैं। 6395 किलो सुपारी और 528 किलो तम्बाकू मिली है, जिसके बिल फैक्ट्री के लोग दिखा नहीं सके साथ ही 13 मशीनें भी फैक्ट्री में मिली हैं।

मां शब्द का अपमान, हैवानियत की हदे पार, 6 साल की बेटी को…

इसके अलावा कुछ नाबालिग बच्चे भी काम करते मिले, जिनकी जानकारी फैक्ट्री में उपलब्ध नहीं थी। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया और इसकी सूचना वाणिज्य कर, श्रम विभाग व खाद्य एवं औषधि प्रशाधन विभाग को दी गई है। इस कार्रवाई के बाद से गुटखा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

विश्वनाथ मंदिर के गेट पर हादसा, जर्जर मकान का गिरा छज्जा

 

Related Post

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का स्वयं करेंगे निरीक्षण

Posted by - November 17, 2025 0
अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम 25 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा।…

यूपी में ये कैसा रामराज्य! मुरादाबाद में मां-बाप के ही सामने नाबालिग बेटी से गैंगरेप

Posted by - July 7, 2021 0
उत्तर प्रदेश इस वक्त अपराधों का अड्डा बन चुका है, मुरादाबाद जिले में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की एक…