राहुल गांधी , अमित शाह

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में राहुल, शाह ने वोट डालने की अपील

999 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

राहुल गांधी ने कांग्रेस की न्यूनतम आय गारंटी योजना ‘न्याय’ का जिक्र करते हुए किया ट्वीट 

राहुल गांधी ने कांग्रेस की न्यूनतम आय गारंटी योजना ‘न्याय’ का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, कि जब आप आज मतदान करेंगे, तो याद रहे आप न्याय के लिए वोट डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्याय हमारे बेरोजगार युवाओं के लिए, हमारे संघर्षरत किसानों के लिए, उन छोटे व्यापारियों के लिए जिनका व्यापार नोटबंदी से चौपट हो गया, उनके लिए जिन्हें जाति या धर्म के नाम पर सताया गया।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019 : यूपी में 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान 

शाह ने कहा कि  नया भारत हर क्षेत्र में ऊंचे मानक तय कर रहा है, चाहे  पृथ्वी , जल, आकाश या अंतरिक्ष हो

शाह ने भी जनता से अपील करने के लिए ट्विटर का ही सहारा लिया है। अपने ट्वीट में उन्होंने वायुसेना द्वारा की गई बालाकोट एयरस्ट्राईक और एंटी-सैटेलाइट मिसाइल लॉन्च ‘मिशन शक्ति’ की ओर इशारा किया। शाह ने कहा कि हमारा नया भारत हर क्षेत्र में ऊंचे मानक तय कर रहा है, चाहे वह पृथ्वी पर हो, जल, आकाश या अंतरिक्ष में हो। उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव 2019 दूसरे चरण के मतदाताओं से, खासतौर पर युवाओं से अपील करता हूं कि इस गति को बनाए रखने के लिए वोट करें। आपके एक वोट में ही देश का गौरव और प्रगति छिपी है।

Related Post

CM Bhajan lal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में की नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात

Posted by - June 8, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने दिल्ली में राजस्थान से लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात की।…

अकाउंट लॉक कर सकते हो मगर मेरी आवाज बंद नहीं कर सकते-राहुल का सरकार पर हमला जारी

Posted by - August 13, 2021 0
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्वीटर अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाने के बाद भी केंद्र सरकार और उनकी नीतियों पर…