CM Yogi

राहुल गांधी का बयान शर्मनाक, जवानों व जनता से माफी मांगेंः सीएम योगी

419 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान को निंदनीय व शर्मनाक करार दिया। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता व बहादुर जवानों से माफी मांगनी चाहिए।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान अत्यंत ही अमर्यादित, बचकाना और राष्ट्रविरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और भारत की बहादुर सेना को अपमानित करने वाला है। हम उनके बयान की निंदा करते हैं। देश व दुनिया इस बात को कह रही है कि भारत के बहादुर जवानों ने घुसपैठियों के कृत्यों को नाकाम किया। ऐसे में भारत के उन बहादुर जवानों के शौर्य व पराक्रम का सम्मान करने की बजाय कठघरे में खड़ा करना कोई भी भारतीय स्वीकार नहीं करेगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। डोकलाम में भी जब दोनों देशों के सेनाओं में तनातनी हुई थी,  उस समय भी भारत के जवानों के शौर्य व पराक्रम का सम्मान करने की बजाय कांग्रेस व राहुल गांधी का चरित्र जगजाहिर हुआ था। वे चीनी दूतावास से मिलकर भारत विरोधी कृत्यों को प्रश्रय दे रहे थे। उनका बयान निंदनीय व शर्मनाक है।

नीदरलैंड और अमेरिका में टीम योगी को मिले निवेश के महत्वपूर्ण प्रस्ताव

जब भी देश के सामने संकट या चुनौती आती है, इनका यह चरित्र पूरा देश इसी रूप में देखता है। यह भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं। बहादुर जवानों के शौर्य व पराक्रम पर अंगुली उठाते हैं। हम कांग्रेस व राहुल गांधी की इस सोच की निंदा करते हैं। राहुल गांधी देश की जनता व बहादुर जवानों से माफी मांगें। देश को बार-बार कठघरे में खड़ा करने की बचकाना व अमर्यादित आचरण से उन्हें बचना चाहिए।

Related Post

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान, दो बहनें साथ पढ़ रही हैं तो एक की फीस माफ करे निजी स्कूल

Posted by - October 2, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के मौके पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल में अगर…
Sanskrit

योगी सरकार की पहल प्रोजेक्ट अलंकार से संस्कृत विद्यालयों को मिल रहा नया जीवन

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों (Sanskrit Schools) को…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने किया ‘कुंभ मेला : हिंदू जगत का सूक्ष्म दर्शन’ पुस्तक का विमोचन

Posted by - February 25, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार शाम गोरखनाथ मंदिर में स्मृतिशेष इतिहासकार, पुरातत्वविद एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व…
Neha Sharma planted a sapling

प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में बदलाव के लिए पौधे जरूर लगाएं : निदेशक नेहा शर्मा

Posted by - June 5, 2023 0
लखनऊ।  विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर निदेशक नगरीय निकाय ने निदेशालय परिसर में आम और कटहल…