नामांकन भरेंगे

प्रियंका और सोनिया की मौजूदगी में आज अपने संसदीय क्षेत्र मे नामांकन भरेंगे राहुल गांधी

1256 0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष आज यानी बुधवार को अमेठी से पर्चा भरेंगे। नामांकन भरने से पहले वह अमेठी में एक रोड शो भी करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी भी रहेंगी। इससे पहले ही राहुल ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट से भी नामांकन किया था।

ये भी पढ़ें :-मॉब लिंचिंग के लिए सबसे याद किए जाएंगे मोदी- सदउद्दीन ओवैसी 

आपको बता दें वे मुंशीगंज-दरपीपुर-के रास्ते होते हुए गौरीगंज नगर में जाएंगे। रोड शो में क्षेत्र के तमाम लोगों के शामिल होने की संभावना बताई जा रही है। वहीं ये भी बता दें राहुल अमेठी से लगातार 3 बार सांसद चुने गए हैं। 2004 में उन्होंने पहली बार यहां से जीत हासिल की थी। फिर 2009 में और 2014 में भी वह इस सीट से विजयी रहे थे।

ये भी पढ़ें :-रायबरेली में इस बार सोनिया गांधी से इस नेता का होगा मुकाबला 

जानकारी के मुताबिक अमेठी से अपना रिश्ता दिल से होने की बात राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं। यह सीट एक तरह से उनके परिवार की सीट रही है। इसी सीट से उनके चाचा संजय गांधी भी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। संजय की मौत के बाद 1981 में इस सीट पर उच-चुनाव हुए और तब राजीव गांधी से यहां से चुनकर संसद गए। राहुल और प्रियंका खुद कई बार चुनाव प्रचार के दौरान अमेठी से खास रिश्ता होने की बात करते रहे हैं।

Related Post

Gorakhnath Medical College

गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज को मिलेगा एम्स भोपाल और गोरखपुर का साथ

Posted by - December 19, 2024 0
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल के निदेशक एवं एम्स गोरखपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रो. अजय सिंह ने गुरुवार…
CM Yogi

सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति की ली जानकारी, अफसरों को दिए निर्देश

Posted by - August 19, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को अयोध्या दौरे पर थे। धर्मनगरी पहुँचकर मुख्यमंत्री योगी ने निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर…
जेमिमा रॉड्रिग्स

जेमिमा रॉड्रिग्स ने न्यूजीलैंड में बच्चियों को सिखाया बॉलीवुड डांस, वीडियो वायरल

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। मेलबर्न में खेली जा रही आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2020 में जहां भारतीय महिला टीम बेहतर प्रदर्शन…

बाहुबली नेता अतीक अहमद परिवार सहित AIMIM में शामिल, ओवैसी ने दिलाई सदस्यता

Posted by - September 7, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक जारी है, प्रयागराज के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद पूरे…