राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- ‘वे लोगों के बीच के रिश्तों को तोड़ रहे हैं’

511 0

मल्लपुरम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को केरल के दौरे पर पहुंचे। राहुल गांधी ने मलप्पुरम में हिमा डायलिसिस सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे भारत के लोगों के बीच के संबंधों को तोड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वे कहते हैं कि भारत एक क्षेत्र है, हम कहते हैं कि भारत लोग हैं, रिश्ते हैं। यह हिंदू और मुस्लिम के बीच, हिंदू, मुस्लिम और सिख के बीच, तमिल, हिंदी, उर्दू, बंगाली के बीच का संबंध है। पीएम के साथ मेरी समस्या यह है कि वह इन रिश्तों को तोड़ रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा, अगर वह (पीएम) भारतीयों के बीच के संबंध तोड़ रहे हैं, तो वह भारत के विचार पर हमला कर रहे हैं। इसलिए मैं उनका विरोध करता हूं। और जिस तरह वह भारतीयों के बीच के रिश्ते को तोड़ते हैं, उसी तरह भारत के लोगों के बीच सेतु का निर्माण करना मेरी प्रतिबद्धता, मेरा काम है, मेरा कर्तव्य है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, हर बार जब वह 2 भारतीयों के बीच एक सेतु को तोड़ने के लिए नफरत का इस्तेमाल करते हैं, तो मेरा काम उस पुल को फिर से बनाने के लिए प्यार का इस्तेमाल करना है। और यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य है। मैं इस देश की विभिन्न परंपराओं, विचारों, विभिन्न धर्मों, विभिन्न संस्कृतियों को समझे बिना एक पुल का निर्माण नहीं कर सकता।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के नायक को किया नमन, इंद्रमणि बड़ोनी को दी श्रद्धांजलि

Posted by - December 24, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ का उनकी जयंती पर…
PM Modi

आपने जिम्मेदारी सौंपी और मैंने बदला लेने वाली राजनीति खत्म कर दी: पीएम मोदी

Posted by - July 18, 2025 0
बिहार चुनाव से पहले मोतिहारी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा- ये नया भारत है जो मां भारती…
CM Yogi

यूपी के दुर्दांत माफिया से थी कांग्रेस की व्यावसायिक पार्टनरशिप थीः मुख्यमंत्री

Posted by - September 30, 2024 0
भिवानी/हिसार/नारनौंद/पंचकुला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को भी कांग्रेस को खूब लताड़ा। बोले कि 500…

झड़प से आगबबूला हुए टिकैत- कहा- भाजपा नेता मंच पर आए तो बक्कल उधेड़ दूंगा

Posted by - June 30, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, गॉजीपुर बॉर्डर पर बुधवार…