Rahul Gandhi

राहुल गांंधी का मोदी पर तंज- ‘खर्चा पर चर्चा’ होनी चाहिए

768 0
नई दिल्ली । राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया कि केंद्र सरकार की कर वसूली के कारण गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाना किसी इम्तिहान से कम नहीं है। फिर प्रधानमंत्री इस पर चर्चा क्यों नहीं करते? खर्चा पर भी हो चर्चा!’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘खर्चा पर भी चर्चा’ होनी चाहिए। उन्होंने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर चर्चा क्यों नहीं करते?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया कि केंद्र सरकार की कर वसूली के कारण गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाना किसी इम्तिहान से कम नहीं है। फिर प्रधानमंत्री इस पर चर्चा क्यों नहीं करते? खर्चा पर भी हो चर्चा!’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने बुधवार को ‘परीक्षा पर चर्चा’ के ताजा संस्करण में डिजिटल माध्यम से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया। इसमें उन्होंने कहा कि परीक्षा छात्रों के जीवन में आखिरी मुकाम नहीं, बल्कि एक छोटा सा पड़ाव होता है, इसलिए अभिभावकों या शिक्षकों को बच्चों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।

Related Post

CM Yogi

लाभार्थीपरक योजनाओं में 100% संतृप्तिकरण को बनाएं लक्ष्य: मुख्यमंत्री

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।…
Rail Neer

यूपीसीडा का बड़ा कदम, प्रयागराज में स्थापित होगा नया रेल नीर संयंत्र

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ/कानपुर: सीएम योगी (CM Yogi) उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए…
Job Fair

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

Posted by - April 13, 2026 0
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में सोमवार को आयोजित भव्य रोजगार मेला (Job Fair) एवं विकास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश…
CM Yogi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सिपाहियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

Posted by - June 14, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार शाम को आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती नियुक्ति पत्र वितरण स्थल डिफेेंस एक्सपो…