राहुल गांधी

राहुल गांधी ने फिर साधा केंद्र पर निशाना, कहा-‘उत्सव’ नहीं गंभीर समस्या है वैक्सीन की कमी

1001 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों (Corona Cases) के बीच अब कई राज्यों में वैक्सीन की कमी पड़ रही है। ये सभी राज्य केंद्र से वैक्सीन (Corona Vaccine) सप्लाई की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अब इस मामले पर केंद्र सरकार को सुझाव दिया है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार को बिना पक्षपात के मदद करनी चाहिए।

 

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ”बढ़ते कोरोना संकट में वैक्सीन की कमी एक अतिगंभीर समस्या है, ‘उत्सव’ नहीं- अपने देशवासियों को ख़तरे में डालकर वैक्सीन एक्सपोर्ट क्या सही है? केंद्र सरकार सभी राज्यों को बिना पक्षपात के मदद करे। हम सबको मिलकर इस महामारी को हराना होगा।”

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ये ट्वीट ऐसे समय में किया है जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी। मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि देश में एक बार फिर चुनौतीपूर्ण स्थिति बन रही है।मैं समझ सकता हूं सालभर की लड़ाई के बाद थकान या ढीलापन आ सकता है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि देश फर्स्ट वेव के समय पीक को खत्म कर चुका है। उन्होंने ये भी कहा कि हमारे पास कोरोना से निपटने के लिए अच्छे संसाधन है, अब हमारे पास वैक्सीन भी है। हमारा पूरा जोर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर होना चाहिए।

पीएम मोदी (PM Modi) ने एक और अहम बात का इस मीटिंग में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमें वैक्सीन की वेस्टेज को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि हमें वैक्सीन के शॉट्स की प्रायोरिटी तय करनी होगी. हमें 11 से 14 अप्रैल के बीच वैक्सीनेशन फेस्टीवल को ऑर्गेनाइज करना चाहिए। इस दौरान जो ज्यादा से ज्यादा लोग पात्र हों उन्हें वैक्सीन लगाई जानी चाहिए. इसके साथ ही कोशिश करनी चाहिए कि वेस्टेज को जीरो फीसदी पर लाया जा सके।

Related Post

CM Yogi

‘एक पेड़ मां के नाम’ की तर्ज पर चेकडैम, तालाब और ब्लास्टकूप निर्माण को बनाएं जनांदोलन: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग (लघु सिंचाई) की उच्चस्तरीय समीक्षा…

दरिंदगी का शिकार हुई मासूम को जिंदा जला दिया गया, मोदी मंत्रिमंडल की महिला शक्ति चुप क्यों?- कांग्रेस

Posted by - August 4, 2021 0
दिल्ली कैंट के पुराना नांगल राया स्थित श्मशान घाट में 9 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे…
Anand Bardhan

कुम्भ के दौरान मुख्य घाटों में लगातार सफाई के लिए प्रणाली विकसित की जाए: मुख्य सचिव

Posted by - September 25, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरूवार को सचिवालय में कुम्भ 2027 (Kumbh 2027) की तैयारियों के सम्बन्ध…