Radhika Madan

राधिका मदान ने सोशल मीडिया पर किया ये मजेदार पोस्ट

1437 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान (Radhika Madan) सोशल मीडिया पर अपने मजेदार पोस्ट के चलते लगातार उपस्थिति दर्ज कराती रहती हैं। राधिका मदान को सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर अपने प्रशंसकों संग जुड़े रहना और उनका मनोरंजन करना भरपूर आता है।

https://www.instagram.com/p/CGpj0wDFEkn/?utm_source=ig_web_copy_link

इंस्टाग्राम पर साझा की गई अपनी तस्वीर में राधिका स्पोर्ट्स ब्रा और रिप्ड जींस में नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, गंगाधर ही शक्तिमान है। यह नब्बे के दशक के लोकप्रिय धारावाहिक ‘शक्तिमान’ का संवाद है, जो अपने आप में बेहद चर्चित है।

‘शक्तिमान’ की कहानी एक काल्पनिक सुपरहीरो के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जिसे मुकेश खन्ना ने निभाया था। इसे दूरदर्शन पर साल 1997 से 2005 तक प्रसारित किया गया था।

यूपी में महंगाई रोकने के लिए काउंटर लगाकर दाल बेचेगी योगी सरकार

अभिनय की बात करें, तो राधिका आखिरी बार बड़े पर्दे पर ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आई थीं। आने वाले समय में वह कुणाल देशमुख की फिल्म ‘शिद्दत’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ मोहित रैना, डायना पेंटी और सनी कौशल जैसे सितारें भी हैं।

Related Post

mahima choudhary

होटल रेडिसन के नौ कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित, होटल की पार्टी में शामिल हुई थीं महिमा चौधरी

Posted by - March 3, 2021 0
लखनऊ । राजधानी लखनऊ में तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को होटल रेडिसन…

स्वर्गीय म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव के बेटे अवितेश पर केस दर्ज,म्यूजिक डायरेक्टर को बंधक बनाने का आरोप

Posted by - December 15, 2018 0
  मुंबई। मायानगरी हर दिन नए अपराध के साथ जहाँ दहल जाता है वहीँ खबर है की मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर…