Radhe: your most wanted bhai

ईद पर रिलीज होने जा रही ‘Radhe: your most wanted bhai’

2043 0

बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान (Salman Khan) की हर फिल्म का क्लाइमेक्स एक्शन से भरपूर और धमाकेदार होता है। यही सिलसिला उनकी आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’  (Radhe: your most wanted bhai) में भी जारी रखा गया है। फिल्म की प्रोडक्शन टीम के करीबी सूत्र की माने तो राधे (Radhe) का क्लाइमेक्स सीक्वेंस सबसे खतरनाक और हैरान कर देने वाला है।

फिल्म की कलाइमेक्स गोवा में शूट किया गया है। एक्शन निर्देशक की जुड़वा जोड़ी, अनबरिव के लिए यह सीन काफी चुनौतीपूर्ण था, जिन्हें निर्माताओं ने फिल्म के क्लाइमेक्स दृश्यों को निर्देशित करने के लिए टीम में शामिल किया था। इसे शानदार और धमाकेदार शॉट सीक्वेंस बनाने के लिए, फिल्म निमार्ताओं ने कई हाई-एंड मोटरसाइकिल, कार, हेलीकाप्टर, के साथ इसे शूट किया है।

फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे रणदीप हुड्डा ने बताया है कि कैसे उन्होंने गोवा में क्लाइमेक्स सीक्वेंस के लिए हैवी-ड्यूटी दृश्‍यों की शूटिंग की थी। उन्होंने बताया, “बहुत सारे हेलीकॉप्टर, कार और बाइक शामिल थे, इसलिए हमें कई बार रिहर्सल करनी पड़ी। यह एक एक्शन से भरपूर क्लाइमेक्स है और हम शूटिंग के अंत तक पूरी तरह से थक जाते थे।” राधे (Radhe) में रणदीप हुड्डा एक अलग किरदार में नजर आएंगे। रणदीप ने अलग-अलग भावनाओं के साथ कई किरदार निभाए हैं। राधे में, वह एक विलक्षण खलनायक हैं जो फिल्म के कलाइमेक्स में महत्वपूर्ण स्थान पर है, जिसे दर्शक निश्चित रूप से देखने के लिए उत्सुक होंगे। रणदीप ने फिल्म को लेकर किए गए ताजा ट्वीट में लिखा है कि राणा का राज शुरू होने में दो दिन बाकी। साथ ही उन्होंने #2DaystoRadhe भी लगाया है।

कोरोना पीड़ितों के लिए एक्टर Gurmeet Chaudhry ने शुरू किया covid hospital

बता दें कि फिल्म ‘वांटेड’ के बाद सलमान खान (Salman Khan)  एक बार इस फिल्म में अंडरकवर कॉप राधे (Radhe)  की भूमिका निभा रहे हैं। एक्शन -ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में राधे (Radhe)  के किरदार में सलमान ड्रग माफ़िया का सफ़ाया  करते नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में रणदीप विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं दिशा पाटनी का नाम दीया बताया गया है और सलमान (Salman Khan)  के साथ उनकी लव स्टोरी की झलक दिखायी गयी है। जैकी श्रॉफ एक पुलिस अफसर है और फिल्म में दिशा पाटनी के भाई का किरदार निभा रहे हैं। इन सब के अलावा गोविन्द नामदेव की भी फिल्म में अहम भूमिका है।

फिल्म का निर्माण सलमान खान (Salman Khan)  की होम प्रोडक्शन में हुआ है। सलमान (Salman Khan)  के भाई सोहेल खान इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर और सह लेखक हैं। फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा हैं। सलमान खान (Salman Khan)  के साथ निर्देशक प्रभु देवा की फिल्म वांटेड, दबंग 3 के बाद राधे (Radhe)  तीसरी फिल्म है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इन्तजार है। यह फिल्म इसी साल 13 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म सलमान खान की तरफ से फैंस को ईद का तोहफा है।

बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान (Salman Khan)  की हर फिल्म का क्लाइमेक्स एक्शन से भरपूर और धमाकेदार होता है। यही सिलसिला उनकी आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’  (Radhe: your most wanted bhai)  में भी जारी रखा गया है। फिल्म की प्रोडक्शन टीम के करीबी सूत्र की माने तो राधे का क्लाइमेक्स सीक्वेंस सबसे खतरनाक और हैरान कर देने वाला है।

फिल्म की कलाइमेक्स गोवा में शूट किया गया है। एक्शन निर्देशक की जुड़वा जोड़ी, अनबरिव के लिए यह सीन काफी चुनौतीपूर्ण था, जिन्हें निर्माताओं ने फिल्म के क्लाइमेक्स दृश्यों को निर्देशित करने के लिए टीम में शामिल किया था। इसे शानदार और धमाकेदार शॉट सीक्वेंस बनाने के लिए, फिल्म निमार्ताओं ने कई हाई-एंड मोटरसाइकिल, कार, हेलीकाप्टर, के साथ इसे शूट किया है।

फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे रणदीप हुड्डा ने बताया है कि कैसे उन्होंने गोवा में क्लाइमेक्स सीक्वेंस के लिए हैवी-ड्यूटी दृश्‍यों की शूटिंग की थी। उन्होंने बताया, “बहुत सारे हेलीकॉप्टर, कार और बाइक शामिल थे, इसलिए हमें कई बार रिहर्सल करनी पड़ी। यह एक एक्शन से भरपूर क्लाइमेक्स है और हम शूटिंग के अंत तक पूरी तरह से थक जाते थे।” राधे (Radhe)  में रणदीप हुड्डा एक अलग किरदार में नजर आएंगे। रणदीप ने अलग-अलग भावनाओं के साथ कई किरदार निभाए हैं। राधे (Radhe)  में, वह एक विलक्षण खलनायक हैं जो फिल्म के कलाइमेक्स में महत्वपूर्ण स्थान पर है, जिसे दर्शक निश्चित रूप से देखने के लिए उत्सुक होंगे। रणदीप ने फिल्म को लेकर किए गए ताजा ट्वीट में लिखा है कि राणा का राज शुरू होने में दो दिन बाकी। साथ ही उन्होंने #2DaystoRadhe भी लगाया है।

बता दें कि फिल्म ‘वांटेड’ के बाद सलमान खान एक बार इस फिल्म में अंडरकवर कॉप राधे (Radhe)  की भूमिका निभा रहे हैं। एक्शन -ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में  राधे के किरदार में सलमान  ड्रग माफ़िया का सफ़ाया  करते नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में रणदीप विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं दिशा पाटनी का नाम दीया बताया गया है और सलमान के साथ उनकी लव स्टोरी की झलक दिखायी गयी है। जैकी श्रॉफ एक पुलिस अफसर है और फिल्म में दिशा पाटनी के भाई का किरदार निभा रहे हैं। इन सब के अलावा गोविन्द नामदेव की भी फिल्म में अहम भूमिका है।

फिल्म का निर्माण सलमान खान की होम प्रोडक्शन में हुआ है। सलमान के भाई सोहेल खान इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर और सह लेखक हैं। फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा हैं। सलमान खान के साथ निर्देशक प्रभु देवा की फिल्म वांटेड, दबंग 3 के बाद राधे (Radhe)  तीसरी फिल्म है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इन्तजार है। यह फिल्म इसी साल 13 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म सलमान खान की तरफ से फैंस को ईद का तोहफा है।

Related Post

‘कैप्टन मार्वल’ बनने के लिए इस एक्ट्रेस बहाया पसीना

Posted by - January 30, 2019 0
नई दिल्ली। मारवल स्टूडियोज की अगली फिल्म ‘कैप्टन मार्वल ‘ में हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्री लारसन कैरोल डेनवर्स उर्फ कैप्टन मारवल…
Rupali Suri also found corona infected

अभिनेत्री नताशा सुरी के बाद बहन रूपाली सूरी भी पाई गयी कोरोना संक्रमित

Posted by - August 15, 2020 0
बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा सुरी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद उनकी बहन रुपाली सुरी भी कोरोना वायरस की…
लोकसभा चुनाव

हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र ने किया प्रचार, कहा – पत्नी के हर कदम में उनके साथ हूं

Posted by - April 14, 2019 0
मथुरा। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी एक बार फिर चर्चा में हैं…

सावन शिवरात्रि के मौके सपना ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Posted by - July 30, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। हरियाणवीं सिंगर-डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सावन शिवरात्रि के मौके पर उन्होंने सोशल…