Bank

फटाफट निपटा ले बैंक से जुड़े काम, दो दिन देशव्यापी हड़ताल, 4 दिन बंद

703 0

लखनऊ: अगर आपके पास बैंक (Bank) से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा ले नहीं तो मार्च के आखिरी हफ्ते में देश भर के बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। विभिन्न कर्मचारी संघ देशव्यापी हड़ताल (Nationwide strike) पर जा रहे हैं। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने यह जानकारी दी है।

बैंक यूनियनों द्वारा आहूत हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक यूनियनों ने 28 मार्च और 29 मार्च (सोमवार और मंगलवार) को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले, चौथा शनिवार और रविवार पड़ने की वजह दो दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : धामी के साथ 8 मंत्रियों ने ली शपथ, पारंपरिक वेश-भूषा में दिखी रेखा

SBI ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के हवाले से बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण और बैंक कानून संशोधन विधेयक-2021 के विरोध में बैंक यूनियन द्वारा 28 और 29 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है।

यह भी पढ़ें : Dhami 2.0 उत्तराखंड धाम एक बार फिर धामी के नाम

Related Post

CM Dhami

राज्य के विकास के लिए अगले 25 वर्षों के लिए नया रोडमैप बनाया जायेगा – मुख्यमंत्री

Posted by - November 1, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस…

स्वास्थ्य मंत्रालय से बाहर किए जाने के बाद हर्षवर्धन ने कोरोना को लेकर ट्वीट करना किया बंद

Posted by - July 15, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा नए मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना व स्वास्थ्य मंत्रालय…