AK Sharma

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर ’सम्भव’ पोर्टल के तहत हो रही जनसुनवाई

445 0

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) के निर्देश पर राज्य के सभी डिस्काम द्वारा आज मंगलवार 23 अगस्त को ‘सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्था अनुसार प्रबन्ध निदेशकों के स्तर पर जनसुनवाई की गयी। इस जनसुनवाई में सभी डिस्काम के तहत 30 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 23 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  के निर्देश पर ’सम्भव’ पोर्टल के तहत 18 मई, 2022 से अब तक सभी स्तरों पर की गयी जनसुनवाई में 14,104 शिकायतों में से 12,053 शिकायतों का समाधान किया गया है। शेष 2051 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

एके शर्मा (AK Sharma)  ने बताया कि अधीक्षण अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ता के स्तर पर कल सोमवार 22 अगस्त को की गई जनसुनवाई में 827 शिकायतें प्राप्त की गई, जिसमें से 791 शिकायतों का तत्काल मौके पर ही समाधान कर दिया गया है और शेष 36 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को राज्य स्तर पर स्वयं ऊर्जा मंत्री द्वारा जनसुनवाई की जाती है। इस जनसुनवाई में ऐसे मामले संज्ञान में लाये जाते है, जिनका निराकरण स्थानीय स्तर पर व डिस्काम स्तर पर नहीं हो पाता है, उनकी सुनवाई की जाती है। साथ ही ऐसे मामले जिनकी शिकायते मुख्यमंत्री पोर्टल, ऑनलाइन शिकायत, मंत्रीगण व सासंद एवं विधायक के वहां की गयी शिकायतों का भी संज्ञान लिया जाता है तथा शिकायतकर्ता से वर्चुअल संवाद कर समस्या की वास्तविकता जानने की भी कोशिश की जाती है।

Related Post

AK Sharma

योगी के मंत्री ने मौनी अमावस्या की तैयारियों की घोषणा की, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया

Posted by - January 21, 2025 0
महाकुंभनगर। उत्तर प्रदेश के मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को घोषणा की कि अधिकारी 29 जनवरी को मौनी…
Wet Waste

ग्रेटर नोएडा में 50 टीडीपी गीले कचरे के निस्तारण का मार्ग होगा प्रशस्त

Posted by - August 6, 2024 0
ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में प्रयासरत योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 50 टीडीपी…
Anganwadi

बाला फीचर्स से लैस होंगे उत्तर प्रदेश के 449 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र

Posted by - August 18, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) उत्तर प्रदेश में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा को रोचक बनाकर…
International Yoga Day

योग दिवस पर योगी सरकार का अनूठा प्रयास, वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में गूंजे योग के मंत्र

Posted by - June 21, 2025 0
लखनऊ। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर योगी सरकार (Yogi Government) के समाज कल्याण विभाग ने एक अनूठी…