गृह मंत्रालय ने बुलाई आपात बैठक

देशभर में प्रदर्शन जारी, गृह मंत्रालय ने शाम सात बजे बुलाई आपात बैठक

931 0

नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर गृह मंत्रालय नजर बनाए हुए है। सूत्रों के मुताबिक गृह सचिव एके भल्ला हालातों पर नज़र बनाए हुए हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में हालात चिंताजनक गृह मंत्रालय ने चिंता ज़ाहिर की है। बैठक में गृह सचिव, आईबी डायरेक्टर समेत कई अधिकारी रहेंगे मौजूद रहेंगे।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी के रेड्डी ने कहा दिल्ली, लखनऊ के केवल कुछ स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी के रेड्डी ने कहा कुछ राजनीतिक दल धर्म के नाम पर छात्रों, महिलाओं को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। गृह राज्य मंत्री जी के रेड्डी ने कहा कि विपक्षी दल संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को भड़का रहे हैं।

 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा है कि चांदनी चौक, बाराखंबा, मंडी हाउस, प्रगति मैदान, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, आईटीओ, जनपथ, खान मार्केट, वसंत विहार और मुनिरका के सभी एंट्री और एग्जिट गेट को खोल दिया गया।

केरल के सीएम पिनरई विजयन ने गृह मंत्री अमित शाह को कई विश्वविद्यालयों के कैंपस में फैली हिंसा को लेकर पत्र लिखा है.। उन्होंने लिखा है कि दिल्ली में रह रहे छात्रों के परिवार, उनके माता-पिता और राज्य सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Related Post

किसानों का रेल रोको आंदोलन आज, कई जगहों पर ट्रेनें प्रभावित

Posted by - October 18, 2021 0
लखनऊ। संयुक्त किसान मोर्चा लखीमपुर खीरी कांड को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से…
AK Sharma

शिकायतकर्ता को गिनाए अपने राजनीतिक संपर्क, ऊर्जा मंत्री ने अधिकारी को किया निलंबित

Posted by - July 27, 2025 0
यूपी में लोग बिजली की कटौती से बेहद परेशान है और जिम्मेदार अधिकारी शिकायत सुनने को तैयार नहीं। जिसको लेकर…
CM Yogi attends Samuhik Vivah Samaroh

सरकार वही जो जनता के द्वार जाकर समस्याओं के समाधान का रास्ता निकाले : मुख्यमंत्री

Posted by - May 27, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जब अच्छी सरकार होती है तो वह विकास और गरीब कल्याण…
cm yogi

बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्राणी उद्यानों में कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरती जाए: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - August 13, 2025 0
लखनऊ। H5 एवियन इंफ्लुएंजा (Bird Flu) के संभावित खतरे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…

कानपुर बूथ सम्मेलन में सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे शाह

Posted by - January 30, 2019 0
कानपुर। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार यानी आज बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने कानपुर पहुंचे। वहां पर…