Yogi

पक्ष-विपक्ष मिलकर बनाएंगे ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’

521 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं। दोनों अगर सकारात्मक भाव के साथ लोककल्याण के लिए कार्य करें तो उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के सर्वांगीण विकास के कार्यों को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाकर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि 18वीं विधानसभा में हम सब मिलकर इस सदन की उच्च मर्यादाओं और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सतीश महाना का सर्वानुमति से निर्वाचन एक अच्छी शुरुआत है।

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को विधानसभा में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद सतीश महाना के अभिनन्दन में यह बातें कहीं। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से सतीश महाना को चुना गया। इस दौरान विपक्ष के नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को सदन चलाने में पूर्ण सहयोग देने की बात कही। विधानसभा अध्यक्ष ने भी सभी दलों के नेताओं का आश्वस्त किया कि वह सभी को अपनी बात रखने का समान अवसर देंगे।

सीएम योगी ने कहा कि जनता कभी नकारात्मकता को स्वीकार नहीं करती। नकारात्मकता के लिए जनता के हृदय में कोई स्थान नहीं है, जो सकारात्मक होगा, जो लोक कल्याण का कारण होगा, जनता उसी को अंगीकार करती है। हमारे समाज और देश ने नकारात्मकता को कभी स्थान नहीं दिया। नकारात्मकता जीवन में कभी प्रगति नहीं कर सकती है। सकारात्मकता से ही हम न केवल प्रगति के मार्ग को आगे बढ़ा सकते हैं, बल्कि सकारात्मकता के भाव से ही लोक कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त कर सकते हैं। आज जब देश की अपेक्षाएं उत्तर प्रदेश जैसे राज्य से हो, दुनिया जब अपने द्वंद में उलझी हुई हो, उन स्थितियों में भारत से जो अपेक्षाएं हैं, भारत उस प्रकार की अपेक्षाएं उत्तर प्रदेश से रखता है। उत्तर प्रदेश को उन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आपको तैयार करना है।

एक और एक दो नहीं, बल्कि 11 की ताकत बनेंगे: योगी

सीएम योगी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जब सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर इस अभियान का सहभागी बनता है तो एक और एक दो नहीं होता, बल्कि वह 11 की ताकत बनकर मजबूती के साथ लोकतंत्र की इस व्यवस्था न केवल पुष्ट करता है, बल्कि इसे और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करता है। उन जनआकांक्षाओं की पूर्ति करने का माध्यम बनता है, जिसके लिए आम जनमानस ने हमारे सभी जनप्रतिनिधियों पर विश्वास किया है।

चुनाव खत्म, अब 25 करोड़ की जनता सर्वोपरि: सीएम

सीएम योगी ने कहा कि मार्च के प्रथम सप्ताह तक चुनाव के दौरान एक दूसरे पर आरोप, प्रत्यारोप, आक्षेप और बयानबाजियों का जो दौर चलता रहा, हर दल अपने अनुसार करता था। आज चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब हमें विकास के बारे में सोचना है। उत्तर प्रदेश के उत्थान के बारे में सोचना है। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की जनता के हितों के संवर्द्धन के बारे में सोचना है।

युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और उन सभी दबे कुचले लोगों के बारे में जिनकी आवाज को देने का माध्यम लोकतंत्र ने एक वोट के रूप में दिया है, उस आवाज को भी आगे बढ़ाकर शासन की योजनाओं से मजबूती से जोड़ने का कार्य अब सदन करे। इस विश्वास के साथ उसका एक प्रतिरूप आज विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से आपकी चयन की प्रक्रिया का होना, इस बात से और मजबूत करता है कि हम सब मिलकर इस सदन की उच्च मर्यादाओं और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। आपका चयन उसका एक उदाहरण भी है।

Related Post

लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।…
CM Yogi

जन आस्था को पूरा सम्मान, अराजकता स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री

Posted by - February 20, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आगामी दिनों में होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि महत्वपूर्ण…
बाबरी एक्शन कमेटी की बैठक

बाबरी एक्शन कमेटी की बैठक में अयोध्या मामले में आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

Posted by - November 16, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब बाबरी एक्शन कमेटी अगले कदम पर…
Ramlala

अयोध्या के 6 प्रमुख प्रवेश द्वारों को पर्यटक केन्द्र बनाएगी योगी सरकार

Posted by - April 21, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार अयोध्या (Ayodhya) समेत प्रदेश के सभी धार्मिक…
Mahakumbh-2025

योगी सरकार महाकुम्भ से पूर्व सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प करेगी

Posted by - July 1, 2023 0
प्रयागराज। संगमनगरी में 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ (Mahakumbh) में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ और उन्हें…