Propose Day राशिफल

Propose Day राशिफल : प्रपोज करने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

951 0

नई दिल्ली। प्यार करने वालों के लिए अच्छी खबर है। शुक्र का गोचर प्यार करने वालों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। सभी जानते हैं कि वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। रोज डे गुजर चुका है। मंगल का राशि परिवर्तन भी वेलेंटाइन डे के एक दिन पहले ही हो चुका है। ऐसे में आसमान में बनने वाले इन संयोगों का असर प्यार करने वालों पर भी होगा। प्रपोज डे यानी कल सभी 12 राशियों पर भी इसका असर होगा।

आइए जानते हैं-

मेष राशि: प्रपोज डे पर अपने लव पार्टनर से कुछ भी न छुपाएं और दिल की हर बात लव पार्टनर से कहें। दिल की बात कहने में किसी तरह का डर लग रहा है, तो आंखें बंद करके गायत्री मंत्र का स्मरण करें। नर्वसनेस दूर होगी।

वृष राशि: आप जैसे हैं उसी तरह से अपने प्यार को प्रपोज करें। प्यार में ईमानदारी बहुत जरूरी है। दिल की बात दिल में न रखें, क्योंकि दिल की बात कहने का ये एक अच्छा मौका है। डर को दूर करने के लिए भगवान शिव का अभिषेक कर पुष्प अर्पित करें।

मिथुन राशि: किसी प्रकार का तनाव न रखें। विवाद में तो भूलकर भी न पड़ें। दिल से प्रपोज करें। इस दिन को अच्छे ढंग से सेलिब्रेट करें।

कर्क राशि: सुंदर कपड़े पहनकर और सज संवर कर प्रपोज करें। जिसे प्रपोज करने जा रहे हैं उसकी खुशी का पूरा ध्यान रखें। इस दिन गणेश जी की पूजा करें। मिठाई का भोग लगाएं।

Valentine week : Propose Day पर डर रहे हैं तो ये खबर है आपके लिए 

सिंह राशि: मन को शांत रखते हुए प्रपोज करें। किसी की बातों में आकर इस दिन को खराब न करें। इस दिन मंदिर में पूजा करें और भगवान को धूप दिखाएं। किसी प्रकार का व्यसन न करें।

कन्या राशि: दिन की शुरूआत अच्छी होने वाली है। भगवान गणेश का पूरा आर्शीवाद बना रहेगा। दिल से प्रपोज करें, सफलता जरूर मिलेगी। गाय को हरा चारा खिलायें।

तुला राशि: प्रपोज करने से घबरा रहे हैं तो कृष्ण भगवान की पूजा करें। साफ सुथरे वस्त्र पहन कर घर से निकलें। खाली पेट घर से बाहर कदम न निकालें। बेहतर होगा। इस दिन बड़ी विनम्रता से अपने प्यार को प्रपोज करें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन इस राशि वालों के लिए अच्छा है और इस दिन अपने प्यार को प्रपोज करने में देर न करें। उसके लिए सुंदर से कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं। कहीं घूमने की योजना भी बन सकती है।

धनु राशि: इस दिन क्रोध न करें। प्रपोज डे को यादगार बनाने के बारे में सोचें। इसके साथ ही लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं।

मकर राशि: इस दिन आपको सफलता मिलेगी,जिससे प्यार करते हैं उससे झूठे वादे न करें। दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें। किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनाएं और पीले फूल भी दे सकते हैं।

कुंभ राशि: प्रपोज करने में जल्दबाजी न करें। इससे काम बनने की बजाए बिगड़ भी सकते हैं। प्रपोज करने अकेले जाएं और दिल में आत्मविश्वास पैदा करें। पूरी ईमानदारी से प्रपोज करें। इसके साथ शालीनता बनाएं रखें।

मीन राशि: व्यवहार को थोड़ा सा लचीला बनाएं। प्यार कोमलता की भाषा को जानता है। इस दिन मूड अच्छा रखें। हिम्मत करें और अपने दिल की बात को खुलकर रखें। यह एक अच्छा अवसर है, इसका लाभ उठाएं।

Related Post

मदरसों के उन्नयन

मदरसों के उन्नयन को मोदी विजन पर काम कर रही योगी सरकार : नंदी

Posted by - February 8, 2020 0
लखनऊ। यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रदेश के मदरसों की…
सिमरन निशा

लखनऊ: महिला रंगकर्मी सिमरन निशा ने जानें कैसे तय किया थिएटर से स्क्रीन तक का सफर?

Posted by - December 1, 2019 0
लखनऊ। रंगमंच सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रतिभा है। यह चेहरा नहीं किरदार देखता है। महिलाओं को इसे आत्मसात करके मंच…
GST

जून में जीएसटी राजस्व संग्रह 90917 करोड़, पिछले वर्ष की तुलना में नौ फीसदी कम

Posted by - July 1, 2020 0
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बाद अनलॉक 1.0 के तहत आर्थिक गतिविधियां शुरू किये जाने से जीएसटी राजस्व संग्रह में बढोत्तरी…
FDA raids begin on medical stores across the state

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफडीए की छापेमारी शुरू

Posted by - October 4, 2025 0
बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों…
CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे अलवर, आरएसएस प्रमुख भागवत से की मुलाक़ात

Posted by - September 16, 2024 0
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) साेमवार शाम अलवर दौरे पर पहुंचे। शर्मा का हेलिकॉप्टर केंद्रीय विद्यालय के मैदान…