mukhtar-ansari

मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम करोड़ों की सम्पत्ति जब्त

566 0

आजमगढ़ पुलिस ने रविवार को मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की पत्नी आफशा अंसारी (Afsha Ansari)  के नाम से लखनऊ में खरीदी गई करोड़ों की जमीन को कुर्क कर दिया है। यह जमीन विधानसभा मार्ग पर एक पेट्रोल पम्प के पास है। कुर्क की गई जमीन 194 वर्ग मीटर है।

आजमगढ़ पुलिस रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय से इस मामले में पूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पहुंची। डुगडुगी पिटवाते हुए तहसीलदार सदर ने माइक से कुर्की की कार्रवाई का एनाउंस किया। इसके बाद प्लॉट पर तारों की बैरीकेडिंग कर नोटिस चस्पा की गई।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्तार अंसारी ने यह जमीन 22 अगस्त 2007 को पत्नी के नाम से अवैध तरीके से खरीदी थी। जमीन नजूल की थी। सुनील चक ने नजूल की इस जमीन का एक हिस्सा मुख्तार अंसारी को बेचा था।

इस मामले आजमगढ़ के तरवां थाने में मुख्तार के खिलाफ वर्ष 2020 में गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई थी। मामले की विवेचना आजमगढ़ स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव कर रहे थे।

Related Post

Aadhar

खुशखबरी : अब अपने गांव में ही मिलेंगी आधार से जुड़ी सेवाएं

Posted by - January 21, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच को…
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025: स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक की रहेगी खास व्यवस्था, इमरजेंसी प्लान भी तैयार

Posted by - December 22, 2024 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) को अब एक माह से भी कम समय रह गया है और इस महाआयोजन की तैयारियां…
Maha Kumbh

सनातन धर्म के ध्वज वाहक अखाड़ों के बाद महाकुम्भ क्षेत्र में दिखा शंकराचार्यों के छावनी प्रवेश का भव्य वैभव

Posted by - January 9, 2025 0
महाकुम्भ नगर। संगम तीरे बसे महाकुम्भ नगर में सनातन धर्म की सभी धाराओं और सम्प्रदाय का संगम हो रहा है।…
CM Yogi

सीएम योगी का सटीक निशाना, पहली ही बार ‘बुल्स आई’

Posted by - January 3, 2025 0
गोरखपुर। गोरखपुर के भाटी विहार कॉलोनी में नवनिर्मित मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
cm yogi

सीएम योगी ने दृष्टिबाधित बच्चों में स्पेशल टैबलेट का किया वितरण

Posted by - December 19, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता की विभाजनकारी राजनीति ने आमजन को विकास से वंचित किया…