jon landau

टाइटैनिक और अवतार के प्रोड्यूसर जॉन लैंडो ने दुनिया को कहा अलविदा

491 0

मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। साइंस फिक्शन फिल्म ‘अवतार’ और ‘टाइटैनिक’ जैसी ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले दिग्गज निर्माता जॉन लैंडो ( Jon Landau) का निधन हो गया है। वे 63 साल के थे। लैंडो अपने पीछे बेटे जेमी और जोडी के साथ पत्नी जूली को पीछे छोड़ गए हैं। लैंडो का निधन कैसे हुआ इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ सकी है। बताया जा रहा है कि उनके कैंसर था।

पिछले फरवरी में, लैंडौ ( Jon Landau) ने कैमरून के साथ पहली बार काम करने के बारे में याद किया, जब वे फॉक्स में थे और उन्हें निर्देशक की 1994 की एक्शन कॉमेडी ट्रू लाइज़ सौंपी गई थी। “मुझे लगता है कि जिम थोड़ा सशंकित था। उसने कहा, ‘तो मैं समझता हूँ कि हम बहुत अच्छे दोस्त बनने वाले हैं। या शायद नहीं,’” लैंडौ ने Deadlineके पीट हैमंड को ‘बिहाइंड द लेंस विद अ लाफ’ में बताया।

हासिल किए कई रिकॉर्ड्स

जॉन लैंडौ ( Jon Landau)  ने अपने करियर में कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़े। वे हॉलीवुड प्रोड्यूसर एली और एडी लैंडौ के बेटे थे। एक समय वो बड़े फिल्म प्रोडक्शन कंपनी 20th सेंचुरी फॉक्स के एग्जिक्यूटिव थे जिस दौरान द लास्ट ऑफ द मोहिकेन्स और डाए हार्ड 2 जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई सारी अचीवमेंट्स हासिल कीं। जेम्स कैमरून के साथ मिलकर उन्होंने साल 1997 में टायटैनिक फिल्म बनाई जो दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस के इतिहास में 1 बिलियन डॉलर की कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी थी।

इसके अलावा साल 2009 में उन्होंने अवतार फिल्म बनाई। ये फिल्म मौजूदा समय में दुनियाभर में ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के मामले में पहले नंबर पर है। दुनिया में अभी तक अवतार से ज्यादा कमाई किसी फिल्म ने नहीं की है। प्रोड्यूसर ( Jon Landau)  के निधन से हॉलीवुड फिल्म जगत में शोक की लहर है और लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Post

Abhijeet Sawant

भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल के बाद गायक अभिजीत सावंत कोरोना संक्रमित

Posted by - April 5, 2021 0
मुंबई। देश में कोरोना के दैनिक मामलों ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक…
हंसल मेहता

बॉलीवुड निर्देशक हंसल मेहता ने राहुल पर की ऐसी टिप्पणी जिसकी हो रही जमकर चर्चा

Posted by - December 23, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। मेहता फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहने वाले मशहूर निर्देशक हंसल मेहता अक्सर सामाजिक…