Coarse grains

पहली अक्टूबर से शुरू होगी ‘मोटे अनाज’ की खरीद

109 0

लखनऊ : डबल इंजन सरकार एक तरफ जहां श्रीअन्न (Coarse Grains) के फायदों के प्रति प्रदेशवासियों को प्रेरित कर रही है तो वहीं किसानों को भी इसकी खेती के फायदे से जोड़ रही है। वर्ष 2025-26 के लिए मोटे अनाजों की खरीद पहली अक्टूबर से प्रारंभ होगी, जो 31 दिसंबर तक चलेगी। ‘मोटे अनाज’ में शामिल मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण व नवीनीकरण चल रहा है। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक इसके लिए किसानों को fcs.up.gov.in या ऐप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण/नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। खरीद पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी।

टोल फ्री नंबर 18001800150 से मदद ले सकते हैं किसान

किसान अपनी किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 से मदद ले सकते हैं। इसके अलावा वे जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक से भी संपर्क साध सकते हैं। किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में सीधे भुगतान किया जाएगा। वहीं बिचौलियों को रोकने व पारदर्शिता बरतते हुए क्रय केंद्रों पर मोटे अनाज (Coarse Grains) की खरीद ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वॉइंट ऑफ परचेज) डिवाइस के माध्यम से पहले की भांति किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन के जरिए ही होगी।

सरकार ने बढ़ाया है न्यूनतम समर्थन मूल्य

श्रीअन्न (Coarse Grains) को बढ़ावा देने के साथ ही सरकार ने इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढ़ाया है। मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति कुंतल, बाजरा का 2775 रुपये प्रति कुंतल, ज्वार (हाइब्रिड) का 3699 व ज्वार (मालवांडी) का 3749 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

इन जिलों में होगी मक्का खरीद

बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, उन्नाव, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, कानपुर नगर-देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, बहराइच, गोंडा, बलिया, जौनपुर, फर्रुखाबाद, मीरजापुर, सोनभद्र, देवरिया व ललितपुर में मक्का की खरीद की जाएगी।

बाजरा खरीद वाले जनपद निर्धारित

बदायूं, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, संभल, रामपुर, अमरोहा, कानपुर नगर-देहात, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, इटावा, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, मीरजापुर, बलिया, हरदोई व उन्नाव

इन जिलों में होगी ज्वार की खरीद

बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर-देहात, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, मीरजापुर व जालौन में ज्वार की खरीद होगी।

Related Post

मायावती

बसपा सुप्रीमो का पीएम पर हमला ,कहा- अगड़ी जाति के थे, राजनीतिक लाभ के लिए पिछड़े वर्ग में शामिल हुए

Posted by - April 28, 2019 0
लखनऊ। चुनावी दौर मे बसपा प्रमुख मायावती ने पीएम मोदी पर हमला बोला है उन्होने कहा कहा कि नरेंद्र मोदी…
Yogi

नई स्कीम के जरिए ग्रेटर नोएडा में मिश्रित भूमि उपयोग को बढ़ावा देगी योगी सरकार

Posted by - October 5, 2023 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी व देश के ग्रोथ इंजन के तौर पर स्थापित करने…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री की बिजली कर्मियों को चेतावनी, शाम छह बजे तक हड़ताल वापस नहीं तो होंगे बर्खास्त

Posted by - March 18, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आम लोगों को हो रही दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री (CM…
CM Yogi

IGRS पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर चला सीएम योगी का हंटर

Posted by - December 21, 2023 0
लखनऊ: इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रेड्रेसल सिस्टम (IGRS) की शिकायतों को गंभीरता से न लेने और निपटारे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों…