प्रियंका गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा

580 0

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में तंज कसते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, हर रोज जब आप महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदें तब याद रखिए, मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से 23 लाख करोड़ रु कमा चुकी है। हर रोज जब महंगा तेल-सब्जी खरीदें तब याद रखिए। इस सरकार में 97% परिवारों की आय घट गई, लेकिन खबरों के अनुसार मोदी जी के खरबपति मित्र हर रोज 1000 करोड़ कमाते हैं।

प्रियंका से पहले गुरुवार को ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश की जनता के साथ घिनौना मजाक चल रहा है। राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर ट्वीट किया, केंद्र सरकार हमारी जनता के साथ घिनौना मज़ाक कर रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बृहस्पतिवार को 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी। जिसके साथ देश भर में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयीं।

इससे पहले प्रियंका ने किया था ट्वीट

प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया था, वादा किया था कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज से सफर करेंगे। लेकिन भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ा दिए कि अब हवाई चप्पल वालों और मध्य वर्ग का सड़क पर सफर करना भी मुश्किल हो गया है।

Related Post

सीएम योगी ने गोरखपुर में की श्रीनाथ जी की पूजा, एटीएस-आरएएफ के घेरे में निकलेगा विजय जुलूस

Posted by - October 15, 2021 0
गोरखपुर। आज देशभर में बड़े धूमधाम से विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। विजयादशमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के…
CM Yogi in Hapur

प्रदेश की जनता सुरक्षित, परिवारवादी और तमंचावादी परेशान: सीएम योगी

Posted by - May 5, 2023 0
हापुड़/लखनऊ। हापुड़ से कुछ दूरी पर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है, जो कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। वैसे तो हापुड़…