उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत

प्रियंका बोलीं-यूपी की खोखली कानून व्यवस्था का प्रमाण है ,उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत

880 0

उन्नाव। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंची चुकी हैं। यहां वह पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आई हुईं थीं, प्रियंका गांधी ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त करते हुए उन्नाव पहुंचीं है। प्रियंका गांधी ने उन्नाव पहुंचकर बिना किसी से कोई बातचीत किए वह पीड़ित परिवार को साथ लेकर कमरे में चली गईं, जहां पर उन्होंने परिवारीजन से बातचीत की । पीड़िता के घरवालों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे

इससे पहले प्रियंका गांधी ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला भी बोला। इसके साथ ही उन्होंने कई तीखे सवाल भी किए हैं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे’। उन्होंने आगे लिखा कि ‘यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।

उन्होंने कहा कि उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका FIR दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? उप्र में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है ?

Related Post

डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने KRK की खोली पोल

डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने वीडियो शेयर कर KRK की खोली पोल, बोले- सुशांत की मौत न करो नाटक

Posted by - July 4, 2020 0
मुंबई। फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके पर मरंजावा और सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों के डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने…
Challan

योगी सरकार ने वाहन स्वामियों को दी बड़ी सौगात, पांच साल के ट्रैफिक चालान किए निरस्त

Posted by - June 9, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश के निजी और कामर्शियल वाहन स्वामियों को बड़ी सौगात दी है। योगी सरकार…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने सुनी हल्द्वानी वासियों की समस्याएं, धामी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Posted by - October 16, 2024 0
देहारादून। हल्द्वानी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने मिलने आए युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति से मुलाकात कर उनकी…
Flight Emergency landing

केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान ने की इमरजेंसी लैंडिंग

Posted by - April 9, 2021 0
कोझिकोड । एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान ने कार्गो डिब्बे में आग की चेतावनी के बाद केरल के कोझिकोड में…
अमूल

कोरोना संकट का दूध संग्रहण पर कोई असर नहीं, प्रचुर मात्रा में है उपलब्ध : अमूल

Posted by - March 22, 2020 0
आणंद । ब्रांड अमूल का स्वामित्व रखने वाली सहकारी संस्था गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने आज लोगोंं से दूध…