priyanka gandhi

उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रियंका के रोड शो शुरू के दौरान उमड़ा जनसैलाब

960 0

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर पूर्वी दिल्ली में रोड शो कर रही हैं। प्रियंका के इस रोड शो में भारी जन सैलाब उमड़ा है। लोग अपने घरों से निकलकर प्रियंका को देखने आ रहे हैं।इस रोड शो शीला दीक्षित के साथ ही एक बच्चा भी उस वाहन में मौजूद है, जिससे रोड शो किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :-

आपको बता दें यह रोड शो दिल्ली के सीलमपुर से शुरू हुआ है जो यमुना विहार पर खत्म होगा। इस दौरान देखा गया कि प्रियंका से एक बच्ची मिलना चाहती थी तो उसे वाहन पर चढ़ा लिया गया और प्रियंका ने उस बच्ची को अपनी गोद में बिठा लिया।

ये भी पढ़ें :-

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में लोकसभा चुनाव 12 मई को होने हैं ऐसे में कांग्रेस यहां भी अपना सबकुछ झोंककर यहां जीत के लिए जुटी हुई है। इस रैली में प्रियंका गांधी जिंदाबाद, गली-गली में शोर है चौकीदार चोर है और बटन दबेगा हाथ पे जैसे नारे लग रहे हैं। बीच-बीच में ढोल नगाड़ों की आवाज भी सुनी जा सकती है। वहीँ दूसरी ओर मोदी ने भी विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है।

Related Post

Women will be more empowered in matters of property

मिशन शक्ति के बाद अब संपत्ति में भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाएगी योगी सरकार

Posted by - May 15, 2025 0
लखनऊ । योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) प्रदेश में महिलाओं (Women) को सशक्त बनाने के लिए लगातार नए और प्रभावी…
जन अधिकार पार्टी

नाबालिग पीड़िता को न्याय में देरी पर जअपा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी

Posted by - January 18, 2020 0
लखनऊ। जन अधिकार पार्टी नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। जन अधिकार पार्टी की…

फर्जी टीआरपी घोटाला मामले में अर्नब बनाए गए आरोपी, मुंबई पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Posted by - June 23, 2021 0
फर्जी टीआरपी घोटाला मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती…