कांग्रेस की बैठक

कांग्रेस महासचिवों की बैठक जारी,पहली बार महासचिव के तौर पर शामिल हुईं प्रियंका

1407 0

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में कांग्रेस जोर-शोर से जुटी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के महासचिवों और राज्य प्रभारियों की दिल्ली में एक बैठक बुलाई गई है।राहुल की बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी पहली बार इस बैठक में मौजूद हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत बैठक में कई नेता मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस की बैठक में एलान, सत्ता में लौटे तो खत्म करेंगे तीन तलाक कानून 

आपको बता दें लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 7 फरवरी को यह अहम बैठक बुलाई है। 9 फरवरी को वह स्टेट कांग्रेस कमिटियों के अध्यक्षों से मिलेंगे।बैठक में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। आम चुनाव में काफी कम समय शेष रह गए हैं।

ये भी पढ़ें :-चुनाव से पहले योगी सरकार ने किया तीसरा बजट पेश 

जानकारी के मुताबिक इससे पहले बुधवार को प्रियंका गांधी ने महासचिव के रुप में अपना कामकाज संभाला था। प्रियंका गांधी जब पदभार संभालने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचीं, तो उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। बुधवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने अपने दफ्तर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके स्वागत के लिए तमाम पार्टी कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से उनका हाल-चाल भी पूछा।

Related Post

GBC

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तय लक्ष्य के और करीब पहुंची योगी सरकार

Posted by - October 31, 2023 0
लखनऊ। फरवरी माह में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के माध्यम से रिकॉर्ड तोड़ 38 लाख करोड़ से ज्यादा के…
Banana

कश्मीर से लेकर पंजाब तक लोगों का रास आ रही कुशीनगर के केले की मिठास

Posted by - October 8, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) घोषित बुद्ध महापरिनिर्वाण की धरती कुशीनगर के केले (Banana)…

Unnao Case: ऐक्शन में योगी, बच्ची के इलाज को KGMU से भेजी डॉक्टरों की स्पेशल टीम

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ। बुधवार देर रात उन्नाव जिले से सामने आई घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) लगातार…
लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

शीतकालीन सत्र : लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित, राहुल के बयान पर बवाल

Posted by - December 13, 2019 0
नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई…
सिख दंगा

सिख दंगा: मनमोहन सिंह के बयान पर पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के पोते ने दी सफाई

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर बुधवार को एक बयान दिया था।…