मेरठ की किसान महापंचायत में शामिल हुई प्रियंका

मेरठ की किसान महापंचायत में शामिल हुई प्रियंका

861 0

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को किसानों से दिल्ली सीमा की तरह प्रत्येक गांव में आंदोलन करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि   जब जब आप संकट में होंगे, कांग्रेस आपके साथ खड़ी होगी, आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है और जब तक मुझमें दम है, मैं आपके साथ लड़ूंगी।

अज्ञात वाहन से कुचलकर एक महिला की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को कांग्रेस की ओर से इस किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। प्रियंका ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि अंग्रेजों की तरह भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों का शोषण कर रही है।  उन्होंने कहा,   यह मेरठ की धरती है। यहीं से स्वतंत्रता संग्राम का पहला विद्रोह शुरू हुआ था। उस आजादी की लड़ाई में किसान शामिल रहे। हजारों किसान आंदोलन में जुटे। बहुत से लोग शहीद हुए। अंग्रेजी साम्राज्य किसानों को परेशान कर रहा था।  कांग्रेस नेता ने कहा,   भाजपा की सरकार भी किसानों का शोषण कर रही है। ये ऐसे कानून हैं जिनसे आपकी कमाई ठीक से नही मिल पाएगी। ये कृषि कानून बड़े उद्योगपतियों को लाभ देंगे। तीनों कृषि कानून में एक तरफ खरबपति और दूसरी तरफ आप, तो आपको क्या लाभ मिलेगा।

 गुलदार के हमले में पिता की हुई मौत
उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों को बनाने से पहले किसी किसान से नहीं पूछा गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के सौ दिन पूरे हो गए हैं और अगर कानून कृषकों के लिये बने हैं तो किसान दिल्ली की सीमा पर क्यों बैठे हैं।
प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा,   किसानों ने इस देश को आजादी दिलाई। किसान में हिम्मत की कमी नहीं है, आत्मशक्ति की कमी नहीं है। अगर किसान सीमा पर बैठे हैं, तो क्या प्रधानमंत्री को उनका आदर नही करना चाहिए। पानी काटा गया, बिजली काटी गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका, पाकिस्तान और चीन घूमकर आ गए लेकिन अपने यहां ही नही जा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है और उनके केवल दो ही मित्र हैं।  कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया,   बिजली के दाम बढ़ गए, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गये। हर तरफ से आप पर वार है। इस स्थिति को बदलने के लिए खड़े रहना पड़ेगा।

प्रियंका ने जोर देकर कहा,   सरकार ने आपके लिये जो परिस्थितियां बनाई है, आपको भी यही परिस्थिति सरकार के लिये बनानी है।  उन्होंने किसानों से कहा,  आपने कई वर्षाे तक जुल्म सह लिए हैं। 215 किसान शहीद हुए। सरकार का एक भी सांसद, संसद में खड़ा नही हुआ। प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी ने आपका मजाक उड़ाया। किसानों को परजीवी कहा। आपको समझना पड़ेगा कि आपके पक्ष में है या हित में है। अब समय आ गया है आप जाग जायें।
प्रियंका ने इस दौरान उन किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा जिनकी आंदोलन के दौरान मौत हो गयी। इससे पहले प्रियंका गांधी वाद्रा के मेरठ पहुंचने पर रास्ते में दर्जनों स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी ट्रैक्टर में सवार होकर रैली स्थल तक पहुंचीं और क्षेत्र की जनता का अभिवादन किया। इस दौरान प्रियंका के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत अन्य नेता मौजूद थे।

Related Post

कोविड-19

‘कोविड-19’ के खिलाफ वैश्विक जंग की कमान पीएम मोदी के हाथों में : जेपी नड्डा

Posted by - April 9, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को कहा कि ‘कोविड-19’ के खिलाफ वैश्विक जंग…
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने बिजली विभाग काे एक हजार कराेड़ अनुदान देकर राेकी वृद्धि दर

Posted by - July 19, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली दरों में राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) द्वारा…
CM Dhami

उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम: सीएम धामी

Posted by - May 1, 2025 0
उत्तराखंड सरकार ने नैनीताल जिले में नाबालिग से बलात्कार के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें…
PM Swanidhi Yojana

केंद्र सरकार की योजनाओं को पूरी सजगता से प्रदेश में लागू कर रही योगी सरकार

Posted by - January 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के जीवन स्तर को सुधारने के…