रोड शो

सहारनपुर-बिजनौर में रोड शो आज, आखिरी वक्त में पश्चिमी यूपी का दिल जीतना चाहेंगी प्रियंका

1435 0

सहारनपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज यानी मंगलवार को सहारनपुर में रोड शो करने जाएँगी।यह रोड शो सोमवार को होने वाला था लेकिन खराब मौसम की वजह से रद्द हो गया था ।जिसके बाद प्रत्याशी इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी के रोड शो की बात कही थी। मंगलवार सुबह इसकी औपचारिक घोषणा की गई।

ये भी पढ़ें :-अमित शाह और सीएम की देर रात तक चली बैठक, इन सीटों को लेकर हुआ मंथन 

आपको बता दें प्रियंका गांधी पहली बार सहारनपुर आ रहीं हैं। ऐसे में हर किसी में उन्हें देखने की होड़ है। सहारनपुर के लोगों में अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने सहारनपुर लोकसभा सीट से इमरान मसूद को प्रत्याशी बनाया है।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी के संकल्प पत्र पर राहुल का बड़ा बयान, स्मृति और नकवी ने किया पलटवार 

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी का रोड शो चिलकाना रोड स्थित गोल कोठी से शुरू होकर चौक रायवाला, लकड़ी बाजार होते हुए कुतुबशेर तक संपन्न होगा। प्रियंका के रोड शो को लेकर प्रशासन सख्त है।ऐसे में आखिरी वक्त में प्रियंका गांधी पश्चिमी यूपी का दिल जीतना चाहेंगी। सहारनपुर में रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी बिजनौर पहुंचेंगी। यहां भी प्रियंका शहर में जनता के बीच रोड शो करेंगी।

Related Post

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का BJP पर हमला: ‘जो मेरे मौन से डरते हैं मैं उनसे नहीं डरता’

Posted by - March 18, 2021 0
 नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुरुवार को फिर किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस: अयोध्या में सरयू आरती और जनसभा नहीं करेंगे उद्धव ठाकरे

Posted by - March 6, 2020 0
अयोध्या। कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे सरयू आरती नहीं करेंगे। सात मार्च को उद्धव ठाकरे…
ओपी राजभर

राजभर का योगी सरकार से इस्‍तीफा, कहा- भाजपा मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रही

Posted by - May 6, 2019 0
नई दिल्ली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और बीजेपी के बीच महीनों से जारी उठा-पटक का आखिरकार…
Supreme Court

न्यायपालिका की सराहना

Posted by - February 6, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यायपालिका की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि न्यायपालिका ने लोगों के…