प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी का तंज-पीएम मोदी बताएं कि वह कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं?

903 0

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि नागिरकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में जामिया से छात्र मार्च निकल रहे थे। इस मार्च के दौरान एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की घटना पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहिए कि वह कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं?

प्रिंयका ने गुरुवार को इस घटना के बाद ट्वीट कर कहा कि जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1222843680035196928

बता दें कि सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे छात्र जामिया से राजघाट तक मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने गोली चला दी। इस घटना में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का एक छात्र घायल हो गया। छात्र का नाम शादाब है। शादाब को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। गोली लगने से शादाब का हाथ घायल हो गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जामिया के पास गोली चलाने वाले शख्स की पहचान हो गई है। आरोपित का नाम गोपाल शर्मा बताया गया है। गोपाल उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले का रहने वाला है।

Related Post

AK Sharma

नगरों की नियमित साफ-सफाई के लिए मैन और मशीन का समुचित उपयोग किया जाए: एके शर्मा

Posted by - April 27, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय निकायों के सभी नगर आयुक्तों और…
K P Sharma OLI

नेपाल : सत्तारूढ़ पार्टी के दो धड़ों में टकराव, ओली ने बुलाई संसदीय दल की बैठक

Posted by - March 18, 2021 0
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने सत्तारूढ़ दल सीपीएन-यूएमएल के दोनों धड़ों में गहराते विवाद के…
cm yogi

सीएम योगी ने कहा- ‘सेक्युलरिज्म’ शब्द भारत की परंपराओं को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ा खतरा

Posted by - March 7, 2021 0
लखनऊ । रामायण विश्वमहाकोश के विमोचन अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ (cm yogi adityanath) ने भारत और भारतीय संस्कृति पर…
AK Sharma

विपक्ष पर बरसे ऊर्जा मंत्री, बोले- समस्या क्रिएट नहीं किये होते, तो यह दिन देखने को नहीं मिलता

Posted by - May 11, 2024 0
बलिया। लोक सभा क्षेत्र बलिया के वैना में शनिवार को बूथ कार्यकर्ताओ की बैठक में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा…