Priyanka-Gandhi

UP में प्रयागराज दौरे पर पहुंची प्रियंका, निषाद समुदाय के लोगों से करेंगी मुलाकात

805 0
प्रयागराज। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को प्रयागराज दौरे पर हैं। वह यहां निषाद समुदाय के लोगों से मुलाकात करेगी।कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए चौका विकासखंड के बसवार ग्राम सभा पहुंचीं।वह यहां पहुंचकर पुलिस ज्यादती के शिकार हुए निषाद समाज के लोगों से मुलाकात कर उनसे उनका हाल जानेंगी।

ग्रामीण महिलाओं की मांग है कि उनका रोजगार शुरू हो। अब देखना यह है कि प्रियंका गांधी की मुलाकात के बाद क्या ग्रामीण की समस्याओं का समाधान हो पाएगा या प्रियंका गांधी पुलिस की ज्यादती का शिकार हुए ग्रामीणों की समस्या को लेकर कोई ठोस कदम उठाएंगी, क्या सभी पार्टियों की तरह यह भी कार्रवाई करने की मांग करेंगी।

 प्रियंका गांधी का बसवार ग्रामसभा में दौरा

इससे पहले बसवार ग्राम सभा में नायकों के साथ हुई घटना को लेकर इलाहाबाद संसदीय सीट से सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने भी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना प्रतिनिधिमंडल इस गांव में भेज चुके हैं। अब कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव यहां आ रही हैं।

बसवार ग्राम सभा में निषाद समाज के साथ हुई घटना को लेकर हो रहे राजनीतिक दौरे को लेकर सभी पार्टियां अपना हित देख रही हैं, वही एक ग्राम सभा के रहने वाली ग्रामीण महिलाओं और निषाद समाज के लोगों का एक मत है कि उनका रोजगार दोबारा चालू हो। निषाद समाज के लोगों का कहना है कि यहां पर सभी लोग धरना देकर वापस चले जा रहे हैं, लेकिन रोजगार की बात कोई नहीं कर रहा है।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने चित्रकूट में लगाया पौधा, 3 ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

Posted by - July 5, 2022 0
चित्रकूट: वन महोत्सव भारत सरकार द्वारा वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रति वर्ष 5 जुलाई को मनाया जाता है।…
An elderly person's meeting with PM Modi

प्रधानमंत्री जी की संवेदना, वृद्धजनों के लिए संबल बनी

Posted by - February 6, 2025 0
महाकुंभ नगर: समाज कल्याण विभाग के प्रयागराज स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले अनंत स्वरूप श्रीवास्तव ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Maha Kumbh

महाकुम्भ 2025: भ्रामक पोस्ट फैलाने वाले 14 एक्स अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई

Posted by - February 9, 2025 0
महाकुम्भ नगर: प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ (Maha Kumbh) 2025 से संबंधित भ्रामक पोस्ट और अफवाहें फैलाने वालों पर प्रशासन…