Priyanka Gandhi प्रियंका गांधी

बसंत पंचमी के मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने साझा की पुरानी यादें, कही ये बात

1381 0

नई दिल्ली। पूरे देश में आज बसंत पंचमी श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु गंगा सहित अन्य में पवित्र नदियों में स्नान कर रहे हैं। वाराणसी के घाटों पर जहां सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा है। तो वहीं हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए लोग देश के कोने-कोने से हर की पैड़ी पहुंचे हैं। बिहार और बंगाल में बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती पूजा होती है। जगह जगह पंडालों और घरों में मां की आराधना का आज दिन है।

इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra)  ने अपने बचपन की बसंत पंचमी  की  यादों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका ने कहा कि बसंत पंचमी के अवसर पर मेरी दादी इंदिरा जी स्कूल जाने से पहले हम दोनों की जेब में पीला रूमाल डाल देती थीं। आज भी उनकी परम्परा निभाते हुए मेरी मां सरसों के फूल मंगाकर घर में बसंत पंचमी के दिन सजाती हैं।

52 लाख श्रमिकों को लघु व बड़े उद्योगों में मिला काम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि ज्ञान की देवी माँ सरस्वती सबका कल्याण करें, आप सबको बसंत पंचमी की शुभकामनाएं।

तो वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करके कहा कि जब किसान सरकार से नाराज़ होता है तो वह सरकारें बदलता है। चौधरी छोटू राम के शब्द आज भी सच हैं। आज बसंत पंचमी पर फिर उसी संकल्प को ले बढ़ते चलने का जज़्बा और मज़बूत करें ताकि अहंकारी मोदी सरकार को आइना दिखा सकें।

Related Post

CM Nayab Singh Saini

नशा मुक्ति अभियान में खापों की मदद लेगी सरकार, सीएम ने चंडीगढ़ बुलाए खाप नेता

Posted by - April 25, 2025 0
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने शुक्रवार को कहा कि खाप पंचायतें युवाओं को पूरे…
CM Yogi

सीएम योगी का प्रयास लाया रंग, केंद्र ने 55 सीवरेज परियोजनाओं को दी मंजूरी

Posted by - October 28, 2022 0
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत योगी सरकार के निर्देशन में संचालित नमामि गंगे कार्यक्रम नदी कायाकल्प मॉडल तेजी…
कोविड-19 से लड़ने वाला टीका

हैदराबाद यूनिवर्सिटी की डॉ. सीमा मिश्रा ने तैयार किया कोविड-19 से लड़ने वाला टीका

Posted by - March 28, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी जहां पूरी दुनिया में कोहराम मचाए हुए है। तो चिकित्सा व विज्ञान क्षेत्र से जुड़े…
cm yogi

आगरा वासियों को फरवरी 2024 में मिलेगी ‘आगरा मेट्रो ट्रेन’ की सेवा

Posted by - July 26, 2023 0
आगरा। बुधवार को आगरा मेट्रो ट्रेन (Agra Metro Train) प्रायोरिटी कॉरिडोर पर अपनी पूरी स्पीड के साथ दौड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Navneet Sahgal,Buddha Air

मरीजों के लिए लागू की जाएगी सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रणाली, CM Yogi ने दिए हैं आदेश: नवनीत सहगल

Posted by - April 27, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से बिगड़ रहे हालातों के बीच अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल…