प्रियंका वाड्रा

प्रियंका गांधी वाड्रा बोली- पीएम मोदी शक्तिमान नहीं, दुर्बल प्रधानमंत्री

1110 0

बाराबंकी। प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को उन्नाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करने के बाद बाराबंकी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे।

पांच सालों पहले जिसे आपने चुना वह आपको भूल चुके हैैं : प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि जब आपने उन्हें चुना तो मन में विकास की आशा थी, लेकिन पांच सालों पहले जिसे आपने चुना वह आपको भूल चुके हैैं। वह कहते थे गरीबी से उठकर गए हैैं, लेकिन वह आपको भूल चुके हैैं। ये नाता कैसे टूटा? जब किसी को सत्ता हासिल होती है तो उसके मोह में वह भूल जाता है किसने सत्ता दी है। उसे लगता है कि यह सत्ता उसकी है। ये भूल चुके हैैं कि यह आप लोगों ने दी है।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का वीडियो वायरल 

जब आप वोट देने जाएं तो प्रत्याशी की नीत और नीयत के बारे में जरूर सोचें

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब इनका छप्पन इंच का सीना है तो वे डरते है, विपक्ष से आप से। ये शक्तिमान नहीं, दुर्बल प्रधानमंत्री हैैं, यह सरकार दुर्बल सरकार है। जब आप वोट देने जाएं तो प्रत्याशी की नीत और नीयत के बारे में जरूर सोचें। भाजपा की नीतियां बड़े-बड़े लोगों के लिए बनाई गई है और उनकी नीयत भी ठीक नहीं है। प्रियंका गांधी ने इस दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र में किये गए वादों को भी गिनाया। कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा की है वह कर के दिखाया है।

हाजी वारिस अली की मजार पर प्रियंका ने चढ़ाई चादर

जो रब है वही राम का संदेश देकर देश दुनिया में कौमी एकता की अलख जगाने वाले सूफी संत हाजी वारिस अली की मजार पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चादर चढ़ाकर पार्टी की लोकसभा चुनाव में जीत की दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने कुछ भी बयान देने से यह कहकर मना किया कि यह धार्मिक स्थल है। देश की खुशहली के लिए वारिस पाक से दुआ मांगने आई हूं। मजार वाले रास्ते पर प्रियंका पर खूब फूल बरसाये गए। इसके बाद प्रियंका ने छपरा चौराहा पर नुक्कड सभा भी की।

Related Post

अब्दुल्ला आजम खान

पिता के चुनाव प्रचार रोक पर बेटे अब्दुल्ला का बड़ा बयान, मुस्लिम होने की वजह से लगाया बैन

Posted by - April 16, 2019 0
रामपुर। सपा पार्टी नेता आजम खान पर विवादित बयान के चलते 72 घंटों का बैन लगने के बाद अब उनके…
सबरीमला

Flashback 2019: सबरीमला में महिलाओं के सुरक्षित प्रवेश पर आदेश देने से कोर्ट का इनकार

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महिला कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराते हुए सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने का केरल सरकार…

B’Day Spl: कभी मिट्टी के घर में रहते थे आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक रवि

Posted by - July 17, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। रवि किशन 17 जुलाई यानी आज अपना जन्मदिन मनाते हैं। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर से बीजेपी…